{"_id":"5c310bfabdec2256a8715619","slug":"181546718202-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो से खींचकर पार्षद की बेटी के अपहरण की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। दबंगों ने पार्षद मां के साथ लौट रही किशोरी को ऑटो से खींचने की कोशिश की। शोर मचाने पर आसपास के लोग जमा हो गए, जिससे दबंग भाग गए। किशोरी ने थाना बारादरी में रिपोर्ट दर्ज कराई है। किशोरी के पिता भी दो बार पार्षद और विधान सभा चुनाव लड़ चुके हैं। पुराना शहर के वार्ड की महिला पार्षद बेटी के साथ रात आठ बजे ऑटो से यूनिवर्सिटी के पास स्थित एक कॉलोनी से लौट रही थीं। जगतपुर नई बस्ती क्षेत्र के नईम ने दो बाइकों पर सवार चार साथियों के साथ डोहरा मोड़ पर रोक लिया और उनकी बेटी को खींचकर ले जाने की कोशिश करने लगे। एक दबंग ने महिला पार्षद को धमका ऑटो में ही बैठाए रखा। इस बची किशोरी के शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंच गए। उन्हें आते देख दबंग भाग गए। महिला पार्षद बेटी के साथ रुहेलखंड चौकी पहुंची, लेकिन एक घंटा इंतजार करने के बाद भी चौकी इंचार्ज नहीं मिले। निराश होकर दोनों घर चले आए तो नईम तमंचा लेकर उनके घर पहुंच गया और अंदर घुसने की कोशिश की, लेकिन दरवाजा न खोलने पर धमकी देते हुए चला गया। बारादरी थाने में नईम समेत चार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। किशोरी के पिता पूर्व पार्षद ने बताया कि नईम पहले भी अपहरण की कोशिश कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।