फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   सट्टेबाजों से संपर्क करने वालों पर भी होगी कार्रवाई

सट्टेबाजों से संपर्क करने वालों पर भी होगी कार्रवाई

Tue, 20 Jun 2017 11:36 AM IST
Updated Tue, 20 Jun 2017 11:36 AM IST
विज्ञापन
सट्टेबाजों से संपर्क करने वालों पर भी होगी कार्रवाई
बरेली।
विज्ञापन

किला छावनी में आईसीसी क्रिकेट चैंपियंस ट्राफी मेें भारत-पाकिस्तान के फाइनल मुकाबले में ऑनलाइन सट्टे की खाईबाड़ी करते पकड़े गए चारों सटोरियों को पुलिस ने सोमवार को जेल भेज दिया। अब पुलिस ने उनके मोबाइल नंबर भी सर्विलांस पर लगा दिए हैं। पता लगाया जा रहा है कि इन सटोरियों ने दो दिन में कितने लोगों से सट्टा लगाने के संबंध में संपर्क किया, जिसके आधार पर सट्टा लगाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। क्राइम ब्रांच ने रविवार रात किला छावनी में छापा मारकर भारत-पाकिस्तान के फाइनल मुकाबले में सट्टा लगा रहे सट्टा किंग शौकीन, उसके साथी जफर, मोहसिन और शाकिर को पकड़ लिया था। उनके कब्जे से एक एलईडी टीवी, 11 मोबाइल और करीब 18 हजार रुपये बरामद किए गए थे। किला चौकी इंचार्ज दिनेश यादव ने बताया कि चारों सटोरियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर सोमवार को उन्हें जेल भेज दिया गया है। अब उनके मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाकर कॉल डिटेल निकाली जा रही है।


शाहजहांपुर के सट्टा किंग बेदी का गुर्गा है शौकीन
किला छावनी इलाके का सट्टा किंग शाहजहांपुर के सट्टा किंग वेद प्रकाश उर्फ बेदी का गुर्गा है। वह दिल्ली के बुकी तक क्रिकेट मैच के दांव पर लगाया रुपया पहुंचाता रहा था। शौकीन ने बताया कि दांव का रुपया खातों के जरिए भी जमा करवाया जा रहा था।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed