फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   लाइनमैन के बेटे की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

लाइनमैन के बेटे की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

Thu, 15 Jun 2017 06:15 PM IST
Updated Thu, 15 Jun 2017 06:15 PM IST
विज्ञापन
लाइनमैन के बेटे की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
बरेली।
विज्ञापन

बिजली विभाग के लाइनमैन के 11 वर्षीय बेटे का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर की छत पर बने कमरे से बरामद हुआ। बिथरीचैनपुर थाने की पुलिस रामनगर स्थित लाइनमैन के घर पहुंची। प्राथमिक छानबीन में मौत की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस ने शव का पंचनामा करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

लाइनमैन वीरेंद्र पटेल की पत्नी की मौत के बाद परिवार में बेटा रोहित पटेल और एक बेटी हैं। रोहित छठवीं कक्षा का छात्र था। बुधवार को वीरेंद्र पटेल ड्यूटी पर गए थे। उनकी बेटी ननिहाल में थी। घर पर रोहित अकेला था। बताते हैं कि वह घर से बाहर दोस्तों के साथ खेल रहा था। दोपहर करीब दो बजे वह घर वापस लौटा था। जिसके बाद सीधे वह छत पर बने कमरे में चला गया। शाम को पिता घर वापस आने के बाद रोहित को ढूंढता हुआ छत पर पहुंचा। कमरे में रोहित को बेसुध देखकर उसके होश उड़ गए। उन्होंने परिवार के अन्य लोगों को सूचना देकर रोहित को डॉक्टर के पास पहुंचा, लेकिन उसको मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


सिर से बह रहा था खून, शरीर पर खरोचे
घटनाक्रम की सूचना बिथरीचैनपुर पुलिस के पास पहुंचने पर थाना प्रभारी केपी सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि रोहित के सिर से खून बह रहा था। शरीर पर कुछ खरोचे हैं। ऐसा लगता है कि खेलने के दौरान वह पेड़ से गिरा या किसी ऊंचाई से गिरने से उसको चोट लगी है। हालांकि पुलिस फिलहाल की नतीजे पर नहीं पहुंची है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed