फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   एसी कोच में कैसे आसानी से इतना सामान समेट ले गए चोर?

एसी कोच में कैसे आसानी से इतना सामान समेट ले गए चोर?

Mon, 12 Jun 2017 06:31 PM IST
Updated Mon, 12 Jun 2017 06:31 PM IST
विज्ञापन
एसी कोच में कैसे आसानी से इतना सामान समेट ले गए चोर?
बरेली।
विज्ञापन

एसी कोच बेहद सुरक्षित होता है। बिना टिकट चढ़ने पर रेलवे स्टाफ उसे तुरंत टोकते हैं। फिर डिब्रूगढ़ से चंडीगढ़ जा रही एक्सप्रेस के एसी कोच में चार यात्रियों का इतना सामान चोर कैसे चोरी कर ले गए और रेलवे कर्मियों को इसकी भनक तक नहीं लगी। इस खामी पर रेलवे कर्मियों के साथ ही जीआरपी और आरपीएफ की सतर्कता पर सवाल उठ रहे हैं। माना जा रहा है कि चोर एसी कोच में आसानी से चोरी कर रहे हैं और स्टाफ वाले उन्हें चेक भी नहीं कर रहे। अगर उन्होंने कोच चेक किया होता तो चोर जरूर पकड़े जाते। यात्रियों ने ही नींद टूटने पर अपना सामान गायब देखा तो हल्ला मचाया। चोर तो सारा सामान आसानी से समेट ले गए। यही नहीं पिछले दिनों भी कई बड़ी घटनाएं एसी कोच में ही हुई हैं। चोर एसी कोच में आसानी से सामान आदि चोरी कर ले जा रहे हैं और किसी को जरा सी भनक तक नहीं लग रही है। इससे सभी की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं।


आरपीएफ के आईजी की पत्नी के भी हुए थे डेढ़ लाख चोरी
बरेली। पिछले साल एसी स्पेशल में ही आरपीएफ के आईजी की पत्नी के पर्स से डेढ़ लाख रुपये चोरी हुए थे। खाली पर्स कोच के शौचालय में पड़ा मिला था। यह कोच बेहद सुरक्षित था, फिर भी चोर रुपये चोरी करके आसानी से चला गया था। इसमें कोच के अटेंड और टीटीई पर भी शक जताया गया था। लंबी पूछताछ हुई थी, लेकिन नतीजा पूरी तरह से सिफर रहा। अभी तक इस घटना का खुलासा नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed