फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   झाले में घुसकर कुते को उठा ले गया तेंदुआ

झाले में घुसकर कुत्ते को उठा ले गया तेंदुआ

Sat, 04 May 2019 02:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2019 02:19 AM IST
विज्ञापन
झाले में घुसकर कुते को उठा ले गया तेंदुआ
बांकेगंज (लखीमपुर खीरी)। बीती रात मैलानी रेंज की जटपुरा बीट से निकला तेंदुआ जंगल से सटे हरदुआ फार्म स्थित झाले में घुस आया। वहां उसने पालतू कुत्ते को अपना शिकार बनाया। सुबह पास के खेत में ही कुत्ते के अवशेष मिले। इसके अलावा अलसुबह एक बाघ इसी झाले के सामने आकर दहाड़ने लगा तो लोग दहशत में आ गए। थोड़ीदेर बाद जब वह चला गया तो लोगों ने झाले के बाहर तेंदुए और बाघ के पगचिह्न भी देखे। आनन फानन इसकी सूचना वन विभाग के लोगों को दी गई। वनकर्मियों ने भी बाघ और तेंदुए की मौजूदगी की पुष्टि की है।
विज्ञापन

दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन के मैलानी रेंज अंतर्गत जटपुरा जंगल से सटे हरदुआ फार्म में बृहस्पतिवार रात जंगल से निकला एक तेंदुआ पूर्व प्रधान श्याम लाल के झाले में घुस आया। काफी देर तक वह इधर-उधर टहलता रहा। आहट पाकर झाले में मौजूद पालतू कुत्ता भौंकने लगा तभी तेंदुए ने उसे दबोच लिया और खेतों की ओर उठा ले गया। पूर्व प्रधान श्याम लाल और उनके पुत्र कमलेश ने बताया कि रात करीब 12 बजे वे कमरों में सो रहे थे। इस दौरान उनके परिवार के लोगों को किसी जानवर की आहट महसूस हुई, लेकिन डर के चलते वे बाहर नहीं निकले। उसके बाद शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे उन्हें झाले के बाहर बाघ की दहाड़ सुनाई दी। इससे वह और उनका परिवार काफी सहम गया। सुबह उजाला होने पर जब बाहर निकले तो झाले के आंगन में तेंदुए के पगचिह्न दिखाई दिए, जबकि झाले के बाहर बाघ के पगचिह्न दिखे।
विज्ञापन

मालूम हो कि इससे पहले भी दो माह के अंतराल में पांच बार तेंदुआ झाले में घुसकर चार पालतू कुत्तों को अपना शिकार बना चुका है। यहीं नहीं झाले के आसपास राहगीरों का अक्सर बाघ-तेंदुए से आमना-सामना होता रहता है। पूर्व प्रधान की सूचना पर पहुंचे फॉरेस्टर मोहम्मद उमर, राजेंद्र वर्मा, वन रक्षक रामपाल यादव ने झाले के अंदर तेंदुआ और बाहर बाघ के ताजे पगचिह्न मिलने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बफरजोन मैलानी रेंज की जटपुरा बीट जंगल से सटे हरदुआ फार्म निवासी पूर्व प्रधान श्याम लाल के झाले के अंदर तेंदुआ और बाहर बाघ आने की सूचना मिली है। वन कर्मियों की टीमें निगरानी में लगा दी गईं हैं। लोग अपने स्तर से भी सतर्कता बरतें।
- डॉ. अनिल कुमार पटेल, उपनिदेशक, दुधवा टाइगर रिजर्व, बफरजोन।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed