फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   गटर में मिला युवक का शव

गटर में मिला युवक का शव

Fri, 08 Mar 2019 11:08 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 08 Mar 2019 11:08 PM IST
विज्ञापन
गटर में मिला युवक का शव
लखीमपुर खीरी। शहर की आवास विकास कॉलोनी में शुक्रवार की दोपहर निर्माणाधीन वृद्ध आश्रम के गटर में करीब 30 वर्षीय युवक का शव पड़े होने की सूचना से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव गटर से बाहर निकलवाया। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। हत्या के बाद शव गटर में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

आवास विकास कॉलोनी में सिंधी समाज ट्रस्ट एक वृद्ध आश्रम का निर्माण करा रहा है। सिंधी समाज ट्रस्ट के सचिव मोहल्ला नईबस्ती निवासी श्रीचंद तोलानी ने बताया कि वृद्ध आश्रम के निर्माण का कार्य कई दिनों से बंद था। स्लैब डालने की तैयारी चल रही थी। शुक्रवार को पड़ोस स्थित एक स्कूल के कुछ बच्चे निर्माणाधीन भवन के पास खेल रहे थे। दुर्गंध आने पर बच्चे जब गटर के पास पहुंचे और उसमें बने छेद से झांककर देखा तो पानी में शव दिखाई दिया। इसकी जानकारी आसपास के लोगों को दी, इससे कॉलोनी में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंचे ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने कोतवाली पुलिस को भी जानकारी दी। सूचना पर निरीक्षक अपराध ओपी तिवारी, सिपाही विजय शर्मा आदि के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव बाहर निकलवाया। शव पर कोई चोट के निशान तो नही हैं, लेकिन उसकी जुबान बाहर निकली हुई है, इससे आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या की गई है। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन

छेद से तो नहीं फेंका गया शव
जिस गटर में युवक का शव बरामद हुआ वहां सीमेंट के पत्थरों से उसे पूरी तरह से ढका हुआ है। पत्थर के ऊपर एक छेद है। आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कर शव इसी छेद से गटर के अंदर फेंका गया है। मृतक काले रंग का हॉफ अस्तीन का स्वेटर, सफेद सर्ट और पैंट पहने हुए है। उसकी जेब से सात रुपये भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच दिन पुराना लग रहा है शव
आवास विकास कॉलोनी में निर्माणाधीन वृद्ध आश्रम के पास के लोग नौकरी पेशा हैं। इस वजह से उस स्थान पर दिन में भी काफी सुनसान रहता है। गटर के अंदर भरे पानी से निकाला गया शव करीब पांच दिन पुराना लग रहा है। आसपास के लोगों का कहना है कि उन्हें मामले की कोई जानकारी नहीं थी। स्कूली बच्चों ने जब शव पड़े होने को लेकर शोर मचाया तो अन्य लोगों को जानकारी हुई।

शव करीब चार-पांच दिन पुराना लग रहा है। शिनाख्त कराने के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। पोस्टमार्टम होने पर ही मौत की सही वजह साफ हो सकेगी।
- डीपी तिवारी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed