{"_id":"5c50bfdebdec224e4507e4e5","slug":"171548795870-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदीप धोबी गिरोह ने लूटा था सीमेंट लदा ट्रक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदीप धोबी गिरोह ने लूटा था सीमेंट लदा ट्रक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बरेली। बजरंग पेट्रोल पंप के पास से सीमेंट लदा ट्रक संदीप धोबी के गिरोह ने लूटा था। बारादरी पुलिस ने गिरोह के सरगना समेत छह को गिरफ्तार करके 26 लाख कीमत की सीमेंट समेत ट्रक को बरामद करा लिया।
पूछताछ में सामने आया कि बदमाश निशा इंक्लेव कॉलोनी के पास खड़े एक और ट्रक को लूटने की तैयारी थे, इससे पहले ही पकड़े गए। संदीप पत्रकार बनकर बाइक पर लूटे गए ट्रक के आगे चलता था। पुलिस की मूवमेंट की मुखबिरी करने का काम करता था। बदमाशों ने बताया कि पेट्रोल पंप से शाहजहांपुर की तरफ ट्रक लेकर जाते वक्त सेटेलाइट चौराहा पर पुलिस पिकेट अंदर आग ताप रही थी। यही वजह थी कि उनका ध्यान ट्रक की तरफ नहीं गया। पुलिस लाइन में सीओ तृतीय अशोक कुमार मीना ने प्रेसवार्ता की।
ऐसे पकड़े गए बदमाश
भुता के गांव भगवंतपुर धीमरी निवासी संदीप धोबी ने 12वीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। वह लोगों को दिल्ली के एक न्यूज चैनल का पत्रकार बताकर रौब गांठता था। 26 जनवरी की रात गिरोह का आशिफ और नदीम ट्रक पर चढ़े थे। ड्राइवर को कब्जे में लेेने के दौरान संदीप पुलिस मूवमेंट की टोह लेता रहा था। चौराहा पार करने के बाद बीसलपुर के वृंदावन और महीपाल भी ट्रक पर चढ़ गए थे। हाईवे पर ट्रक ले जाने के बाद उन्होंने एक व्यापारी से संपर्क किया। सीमेंट की सौदेबाजी के दौरान बारादरी पुलिस ने भी मुखबिर छोड़ रखे थे। सबसे पहले पुलिस ट्रक की रेकी करने वाले वृंदावन और महीपाल तक पहुंची। उनकी गिरफ्तारी होने के बाद बाकी बदमाश भी पकड़े गए। सभी के पास से तमंचा बरामद हुए हैं। महीपाल ने बताया कि उसकी शादी तय हो चुकी थी। इसके लिए उसको रुपयों की जरूरत थी। उनके निशाने पर कई और ट्रक भी थे।