फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   कोरियर कंपनी में लूट करने वाले पांच और लुटेरे गिरफ्तार

कोरियर कंपनी में लूट करने वाले पांच और लुटेरे गिरफ्तार

Sun, 05 Aug 2018 12:47 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Sun, 05 Aug 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
कोरियर कंपनी में लूट करने वाले पांच और लुटेरे गिरफ्तार
डेलीवेरी कोरियर कंपनी के ऑफिस में घुसकर 3.25 लाख रुपये लूटने के मामले में इज्जतनगर थाना पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पांच और बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 50 हजार रुपये, चार तमंचा और कारतूस बरामद हुए गए हैं। गैंग का सरगना पुलिस को चकमा देकर भाग गया।
विज्ञापन

इज्जतनगर थाना क्षेत्र में मिनी बाईपास स्थित डेलीवेरी कोरियर कंपनी के ऑफिस में 31 जुलाई की रात करीब 10 बजे तमंचों के बल पर 3.25 लाख रुपये की लूट हुई थी। इस मामले में पुलिस ने दो दिन पहले महेश नाम के बदमाश को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इसके बाद शनिवार को पुलिस ने पांच और बदमाशों को गिरफ्तार किया। पुलिस का दावा है कि बदमाश इस्कॉन मंदिर के पास खाली प्लाट में लूट के रुपयों का बंटवारा कर रहे थे। पुलिस पहुंची तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग कर पुलिस ने पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें सीबीगंज में छोटी विहार निवासी योगेश, किला में रोठा निवासी राजेंद्र, खलीलपुर रोड निवासी अरुण और जीतू, मसाले वाली गली जसौली निवासी सौरभ गुप्ता शामिल हैं। मुठभेड़ के दौरान बदमाशों का साथी हाफिजगंज के गांव धर्मपुरा का चंद्रपाल भाग गया। उसे गैंग का सरगना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed