{"_id":"5af9e0f74f1c1be8408b546f","slug":"171526325495-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार एक्सप्रेस में सीट को लेकर झगड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हरिद्वार एक्सप्रेस में सीट को लेकर झगड़ा
Updated Tue, 15 May 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ से बरेली तक झगड़ा, थाने में हुआ समझौता
बरेली। इलाहाबाद-हरिद्वार एक्सप्रेस में सीट को लेकर दो यात्रियों में झगड़ा हो गया। जंक्शन पर दोनों पक्षों के लोग जमा हो गए। मामला जीआरपी तक पहुंचा तो दोनों पक्षों में समझौता करा दिया गया। जीआरपी के मुताबिक, लखनऊ में सीट को लेकर आला हजरत दरगाह के आफताब और आयुर्वेदिक कॉलेज के डॉ. अनिल में झगड़ा हो गया था। दोनों के बीच लखनऊ से बरेली तक झड़प होती रही। आफताब ने डॉक्टर पर थप्पड़ मारने का आरोप लगाया। जंक्शन पर दोनों ने फोन करके अपने-अपने पक्ष के लोगों को बुला लिया। सूचना मिलने पर जीआरपी ने दोनों पक्षों को थाने बुला लिया। इंस्पेक्टर विजय कुमार ने बताया कि बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।