{"_id":"5ae8ca8a4f1c1b320a8b786e","slug":"171525205642-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सस्पेंशन के बाद जिलाबदर होंगे पुलिसकर्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सस्पेंशन के बाद जिलाबदर होंगे पुलिसकर्मी
Updated Wed, 02 May 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सस्पेंड पुलिस कर्मी होंगे ‘जिलाबदर’
रेंज कार्यालय ने चारों जिलों के 17 पुलिसकर्मियों की लिस्ट तैयार की
आईजी ने तीन इंस्पेक्टर और 14 दरोगा को हटाने के निर्देश जारी किए
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली।
अब सस्पेंड होने वाले पुलिसकर्मियों को ‘जिलाबदर’ भी होना होगा। शासन ने कार्रवाई की नीति में बदलाव करते हुए सस्पेंड होने वाले पुलिसकर्मियों को तत्काल दूसरे जिलों में ट्रांसफर करने के निर्देश जारी किए हैं। इसके बाद रेंज कार्यालय में 17 पुलिसकर्मियों की लिस्ट तैयार की गई है। उनको रेंज के दूसरे जिलों में भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
पुलिस महकमा में अब तक सस्पेंड होने के बाद पुलिसकर्मी सिफारिशों के सहारे दोबारा बहाली कराकर पसंदीदा चार्ज हासिल कर लिया करते थे। नये बदलाव के बाद ऐसा मुमकिन नहीं होगा। अब सस्पेंड होने के बाद मौजूदा चार्ज तो हाथ से जाएगा ही, जिले में भी नहीं रहने दिया जाएगा। शासन के निर्देशों के बाद आईजी ध्रुवकांत ठाकुर ने बरेली, शाहजहांपुर, बदायूं और पीलीभीत में एक जनवरी से 11 अप्रैल तक सस्पेंड हुए पुलिसकर्मियों की सूची बनवाई है। इसमें तीन इंस्पेक्टर और 14 दरोगा शामिल हैं। इनमें दो इंस्पेक्टर और 10 दरोगा बहाल भी हो चुके हैं। रेंज कार्यालय से इन पुलिसकर्मियों की नई तैनाती की गश्ती जारी की जा रही है।
कहीं रिश्वत तो कही दुष्कर्म के आरोप में हुए निलंबित
बरेली जिले के इज्जतनगर थाने के दरोगा उपेंद्र सिंह के खिलाफ दुष्कर्म के एक आरोपी को बचाने के लिए 80 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप लगे थे। जांच के बाद आठ जनवरी को उन्हें सस्पेंड किया गया, लेकिन 23 जनवरी को बहाल होकर वह तैनाती स्थल पर आ गए थे। सुभाषनगर थाने के दरोगा कुलदीप के खिलाफ कॉलोनी के चौकीदार की पिटाई करने, रजऊ चौकी पर तैनात रहे दरोगा बलिस्टर त्यागी के खिलाफ हरियाणा के शराब कारोबारी से रिश्वत लेकर साठगांठ करने के आरोप लगे थे। फरीदपुर थाने के दरोगा मनोज कुमार के खिलाफ 20 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप लगे थे। वहीं भुता थाने में तैनात दरोगा देवेश कुमार के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज हुई थी।
विज्ञापन
इनको भी हटाया जा रहा
बदायूं से इंस्पेक्टर राजीव कुमार, दरोगा भीकम सिंह, दीनदयाल, संजय सिंह, हंसराज सिंह और संजय कुमार गोयल का नाम सूची में शामिल किया गया है। शाहजहांपुर से दरोगा विक्रम सिंह को हटाया जा रहा है। वहीं पीलीभीत से इंस्पेक्टर यशपाल, दरोगा सुमन कुमार, गोपी चंद और हरपाल को हटाने के निर्देश जारी किए गए हैं।
----
फैक्ट फाइल
बरेली - छह दरोगा
बदायूं - दो इंस्पेक्टर, चार दरोगा
शाहजहांपुर - एक दरोगा
पीलीभीत - एक इंस्पेक्टर और तीन दरोगा
(आईजी कार्यालय से प्राप्त आंकड़े)
नये बदलाव में अब सस्पेंड होने के बाद दोबारा उसी जिले में चार्ज नहीं मिल सके गा। हमने जनवरी से अप्रैल तक सस्पेंड और बहाल हो चुके पुलिसकर्मियों की सूची बनाकर उनका दूसरे जिलों में तबादला करने का आदेश जारी कर दिया है। - ध्रुवकांत ठाकुर, आईजी बरेली रेंज