फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   बहन को छेड़ने के विरोध पर तलवार मारी, फायरिंग

बहन को छेड़ने के विरोध पर तलवार मारी, फायरिंग

Thu, 17 Aug 2017 01:28 AM IST
Updated Thu, 17 Aug 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
बहन को छेड़ने के विरोध पर तलवार मारी, फायरिंग
demo pic
बरेली।
विज्ञापन

शोहदों ने सरेराह लड़की पर कमेंट किए और छेड़छाड़ की। साथ में चल रहे उसके भाई ने जब विरोध किया तो शोहदे उस पर टूट पड़े। युवक के सीने और चेहरे पर तलवार से वार किए गए। एक फायर भी किया, जिसमें युवक बाल-बाल बचा। इसके बाद उसकी तमंचे की बट से पिटाई की गई, जिससे उसकी आंख में गंभीर चोट आई। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामले में तीन लोगों के खिलाफ एनसीआर दर्ज की है।

घटना कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आजम नगर में मंगलवार रात पौने आठ बजे हुई। मोहल्ला आजम नगर जोगियान का रहने वाला एक युवक रेडीमेड कपड़े की दुकान पर काम करता है। वह अपनी बहन को डॉक्टर के यहां से दवा दिलाकर लौट रहा था। मोहल्ले में आते ही गली के मोड़ पर खड़े सोनू, राजा और फिरोज ने युवक की बहन पर कमेंट किए। तीनों युवकों ने उससे छेड़छाड़ भी की। युवक ने इसका विरोध किया तो एक युवक ने उस पर फायर कर दिया, गोली पास से निकल जाने से युवक बाल बाल बच गया। इसके बाद युवक की तमंचे की बट से पिटाई की गई, जिससे उसकी आंख में गंभीर चोट आई। यही नहीं राजा ने सीने व चेहरे पर तलवार मार दी। इससे वह घायल होकर जमीन पर गिर गया, तभी हमलावर भाग गए। घायल को घरवाले रात में ही कोतवाली लेकर पहुंचे। पुलिस ने तीनों के खिलाफ एनसीआर दर्ज की और घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed