{"_id":"5942b2414f1c1b03388b4709","slug":"171497543233-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलविदा नमाज पर रहेगी पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अलविदा नमाज पर रहेगी पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था
Updated Thu, 15 Jun 2017 09:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली।
रमजान के अंतिम शुक्रवार को अलविदा की नमाज के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा खाका तैयार किया गया है। एसपी सिटी रोहित सिंह सचवाण ने धर्मस्थलों की जांच और पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। सभी धार्मिक स्थलों की जांच भी करवाई जा रही है।
एसपी सिटी ने सभी थाना प्रभारियों को उनके क्षेत्र में पड़ने वाले धर्मस्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए हैं। अलविदा नमाज से पहले धर्मस्थल की जांच भी करवाई जाएगी। आसपास कोई संदिग्ध वस्तु मिलने पर आलाधिकारियों को सूचित करने को कहा गया है। एंटी सबोटाज टीम से जांच करवाई जाएगी। धर्मस्थल के पास पटाखों की दुकान नहीं लगने दी जाएगी।
यह भी कहा गया है कि नमाज के वक्त कुत्ता और सुअर आदि जानवरों को भी धार्मिक स्थल के करीब नहीं आने दिया जाएगा। सभी थाना प्रभारी अपने क्षेत्र के सुअर पालकों को नोटिस जारी कर रहे हैं। यहां पुलिस की ड्यूटी भी लगेगी। अगर कही शांतिभंग जैसी स्थिति बनेगी तो पुलिस तत्काल मूवमेंट करेगी। मिश्रित आबादी में अलविदा की नमाज के बाद सामूहिक रूप से निकलने वाले लोगों के बीच मौजूद रहकर विशेष सतर्कता बरतने के लिए निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
पुलिस बल रहेगा तैनात
इंस्पेक्टर 16
दरोगा 117
हेड कांस्टेबल 60
कांस्टेबल 400
महिला कांस्टेबल 20
पीएसी 4 कंपनी