फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   देवर पर लगाया तमंचे के बल पर दुष्कर्म करने का आरोप

देवर पर लगाया तमंचे के बल पर दुष्कर्म करने का आरोप

Wed, 01 May 2019 01:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2019 01:29 AM IST
विज्ञापन
देवर पर लगाया तमंचे के बल पर दुष्कर्म करने का आरोप
बरेली। दहेज उत्पीड़न से पीड़ित एक विवाहिता को घर में अकेला पाकर उसके देवर ने तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। ससुरालियों से शिकायत की तो आरोपों को झूठा बताते हुए विवाहिता को घर से निकाल दिया गया। पुलिस के कार्रवाई ने करने पर विवाहिता शिकायत पत्र लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंची। बारादरी इलाके की एक युवती की शादी जिला हल्द्वानी के युवक से हुई थी। बताया कि शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराली दहेज में दो लाख रुपये और एक कार की मांग के चलते प्रताड़ित करने लगे थे। उनके मुताबिक देवर भी उन पर बुरी नजर रखता था। अक्सर अकेला पाकर अभद्रता करता था। आरोप है कि 15 सितंबर 18 को देवर ने उन्हें घर में अकेला पाकर तमंचे के बल पर उनके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। बताया कि इसकी शिकायत पर पति व अन्य ससुरालियों से की तो वह आरोपों को झूठा बताने लगे। पुलिस से शिकायत करने पर ससुरालियों ने पीड़िता को मारपीट कर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed