{"_id":"5cc8a743bdec2207237e15ac","slug":"161556653891-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश के आरोपी को पकड़कर ले गई दिल्ली पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश के आरोपी को पकड़कर ले गई दिल्ली पुलिस
बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2019 01:32 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाफिजगंज (बरेली)। दिल्ली के तुगलकाबाद इलाके में टॉफी का लालच देकर सात साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश की गई। बरेली जिला निवासी आरोपी को दिल्ली पुलिस गिरफ्तार करके ले गई। सीबीगंज के बिधौलिया गांव निवासी मुकीम दिल्ली के तुगलकाबाद में एक कारखाने में काम करता था। कारखाने में ठेकेदार हाफिजगंज निवासी रफीक है। आरोप है कि दो दिन पहले मुकीम ने सात साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश की। बच्ची की मां ने तुगलकाबाद थाने में उसके खिलाफ रिपोर्ट करा दी। घटना के बाद मुकीम वहां से फरार हो गया। तुगलकाबाद पुलिस ने रफीक और मकान मालिक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इधर, मुकीम अपना पेमेंट लेने हाफिजगंज में रफीक के घर आ गया। यहां रफीक के परिवार ने उसे बहाने से पकड़कर कमरे में बंद कर दिया और दिल्ली पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस मंगलवार देर शाम हाफिजगंज पहुंची और मुकीम को दिल्ली ले गई। मुकीम खुद को बेगुनाह बता रहा था। कह रहा था कि खिलाते समय बच्ची रोने लगी तो लोगों ने उस पर झूठा आरोप लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।