{"_id":"5c993579bdec22143c035397","slug":"161553544569-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर और ट्रक के बीच कुचलकर चालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर और ट्रक के बीच कुचलकर चालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिथरी चैनपुर। ट्रक और ट्रैक्टर के बीच कुचलकर चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। सीबीगंज के बिधौलिया गांव निवासी सागर खां ट्रक चालक हैं। सोमवार सुबह वह एक फैक्ट्री के लिए गन्ना लेने बिथरी चैनपुर के गांव मेहतपुर करोड़ स्थित गन्ना सेंटर पहुंचे थे। यहां अचानक ट्रक खराब हुआ तो उसे स्टार्ट कराने के लिए एक ट्रैक्टर चालक की मदद ली। धक्का लगाने के लिए ट्रक और ट्रैक्टर के बीच बल्ली फंसाई गई। सागर बीच में थे। धक्का लगाने के लिए ट्रैक्टर से जोर लगाया गया। इसी बीच बल्ली हट गई और सागर दोनों वाहनों के बीच में फंसकर कुचल गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भाग निकला। पुलिस उसे ढूंढने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन