{"_id":"5c7d5809bdec221428360fe0","slug":"161551718409-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए वित्तीय सत्र में ही ब्रॉडगेज ट्रेनों के सफर की उम्मीद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नए वित्तीय सत्र में ही ब्रॉडगेज ट्रेनों के सफर की उम्मीद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। सीतापुर-लखीमपुर के बीच सीआरएस ट्रायल को लेकर शुरू हुई कवायद पर रेलवे द्वारा पानी फेरने के बाद इस रूट पर ब्रॉडगेज ट्रेनों का संचालन इस वित्तीय सत्र में शुरू हो पाना मुमकिन नहीं है। हालांकि कार्यदायी संस्था आमान परिवर्तन में रह गई खामियों का जल्द से जल्द पूरा कर होली से पहले ट्रायल कराने की फिराक में है। ऐसे में यदि ट्रायल होली से पहले भी हो जाता है तब भी ब्रॉडगेज की ट्रेनें अप्रैल में ही संचालित हो सकेंगी।
सीतापुर-लखीमपुर के बीच ट्रेनों का संचालन अब नए वित्तीय सत्र में ही शुरू हो सकेगा, क्योंकि ट्रायल के निर्धारित मानक के अनुसार अभी तक न तो ट्रैक तैयार है और न ही प्लेटफार्म। मार्च के पहले सप्ताह में ट्रायल को लेकर किया प्रयास असफल हो जाने के बाद आरवीएनएल (रेल विकास निगम लिमिटेड) अब होली से पहले ट्रायल कराने की फिराक में है, जिससे होली के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू हो सके। काम जल्द से जल्द पूरा हो इसके चलते आरवीएनएल के अधिकारी जिले में ही डेरा जमाए हैं, जिससे कराए जा रहे कार्य की मॉनीटरिंग होती रही। वहीं रेलवे ने भी प्लेटफार्म पर हो चुके कार्य की गुणवत्ता जांचने की जिम्मेदारी इंजीनियरों को सौंप रखी है।
1. दो फरवरी 2013 को हुआ शिलान्यास
2. 15 अक्तूबर 2016 को बंद हुआ था मीटरगेज ट्रेनों का संचालन
मौसम के बाद होली की छुट्टियों का अड़ंगा
ब्रॉडगेज ट्रेनों के संचालन में देरी का कारण मौसम भी बना है। पिछले दिनों हुई बारिश ने भी कार्यदायी संस्था के मंसूबों पर पानी फेर दिया। अधिकारियों का कहना है कि बारिश के कारण 15 दिन काम पिछड़ गया। यदि मौसम साथ देता तो मार्च में ही ट्रेनें दौड़ने लगती। अब होली के कारण काम प्रभावित करेगी, क्योंकि त्योहार पर मजदूर भी घर चले जाएंगे। ऐसे में अप्रैल में ही ट्रेनों का संचालन शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
सीतापुर लखीमपुर के बीच काम पूरा होने को है। होली से पहले ट्रायल कराने का प्रयास किया जा रहा है। ट्रायल की तिथि रेलवे को निर्धारित करनी है।
- एसके वर्मा, सीनियर प्रोजेक्ट मैनेजर आरवीएनएल