{"_id":"5c57500fbdec22736c04c50f","slug":"161549225999-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंट स्टेशन के पास नदी में मिली युवक की लाश, हत्या की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कैंट स्टेशन के पास नदी में मिली युवक की लाश, हत्या की आशंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। कैंट स्टेशन के पास रेलवे पुल के नीचे नकटिया नदी में रविवार सुबह एक युवक का शव मिला। पुलिस ट्रेन से गिरकर मौत होने की आशंका जता रही है तो हालात हत्या की ओर इशारा कर रहे हैं। देर रात तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।
रेलवे के गैंगमैन ने कैंट इंस्पेक्टर को सूचना दी कि अपलाइन पुल के नीचे नदी में एक युवक का शव उतरा रहा है। दरोगा अभिनव मलिक और प्रवीण मौके पर पहुंचे और शव निकलवाया। मृतक की उम्र करीब 30 वर्ष बताई जा रही है। वह वेंडरों की तरह ग्रे कलर की शर्ट, ट्राउजर और नीला स्वेटर पहने था। जेब से पुलिस को एक आधार कार्ड और कुछ फोटो मिले। हालांकि चेहरा फूलने की वजह से मिलान नहीं हो सका। आधार कार्ड पर नाम और पता बंटू बसेरा निवासी जिला दुमका झारखंड अंकित था। कैंट पुलिस ने दुमका पुलिस संपर्क कर शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। मृतक के सिर के पीछे गहरा घाव था। इससे लगता है उसे मारकर ट्रेन से फेंका गया है। इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह ने बताया कि यह हत्या है या युवक ट्रेन से गिरा है, इसका खुलासा सोमवार को पोस्टमार्टम से हो सकेगा। पहचान के बाद परिजनों के आने से भी सच पता लगेगा। वहीं दस दिन पहले चनहेटी के तालाब में मिले युवक के शव की पहचान अब तक नहीं हो सकी है।