{"_id":"5bf86153bdec2241c17127ff","slug":"161543004499-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो सराफा कारीगरों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो सराफा कारीगरों की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
Updated Sat, 24 Nov 2018 01:55 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में रहकर मेहनताने पर आभूषण बनाने का काम करने वाले पश्चिम बंगाल के दो कारीगरों की बाइक को बृहस्पतिवार देर रात सुभाषनगर में तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में एक कारीगर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों के शव का पोस्टमार्टम कराया है। घटना के वक्त ये लोग हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल के जिला हुगली के 30 वर्षीय विश्वजीत और 27 वर्षीय निर्मल पात्रा शहर में कोतवाली क्षेत्र के बिहारीपुर में किराए पर रहते थे। दोनों युवक यहां कई साल से आलमगीरीगंज में एक सराफ की दुकान पर आभूषण बनाने का काम करते थे। बृहस्पतिवार देर रात दोनों जंक्शन रोड स्थित एक होटल पर खाना खाने गए थे। रात करीब ढाई बजे वे खाना खाकर बाइक से अपने कमरे की ओर लौट रहे थे, तभी सुभाषनगर थाना रोड पर रेलवे साइटिंग के पास अनियंत्रित ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
टक्कर लगने से दोनों ट्रक के आगे गिरे। ट्रक उन्हें कुचलता हुआ आगे निकल गया। निर्मल की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ड्राइवर ट्रक छोड़कर भाग गया। सूचना पर सुभाषनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल भेजा। विश्वजीत ने अस्पताल पहुंचकर दम तोड़ दिया। पुलिस ने ट्र्रक को कब्जे में ले लिया है। खबर मिलने पर सराफ और कई साथी कारीगर अस्पताल पहुंच गए। दोनों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन