फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   खजुरिया के कांवड़ियों समेत 159 पर एफआईआर

खजुरिया के कांवड़ियों समेत 159 पर एफआईआर

Wed, 15 Aug 2018 01:05 AM IST
Updated Wed, 15 Aug 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खजुरिया के कांवड़ियों समेत 159 पर एफआईआर
खजुरिया ब्रह्मनान गांव के कांवड़ियों की उमरिया गांव होते हुए कछला से गंगाजल लेने जाने की जिद के चलते हुए विवाद के मामले में दो एफआईआर दर्ज की गई हैं। इंस्पेक्टर बिथरी चैनपुर गोविंद सिंह की ओर से लिखाई गई दोनों रिपोर्ट में निषेधाज्ञा के उल्लंघन के आरोप में जिला पंचायत, बीडीसी सदस्य और कांवड़ियों समेत दोनों समुदाय के 159 लोगों को आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन

रविवार शाम खजुरिया ब्रह्मनान से राजू उर्फ महाराज की अगुवाई में निकला 70 कांवड़ियों का जत्था पुलिस के रोकने के बाद भी उमरिया गांव होते हुए कछला जाने की जिद पर अड़ गया था। उमरिया गांव के लोग उसका विरोध कर रहे थे। कई घंटे हंगामा और जद्दोजहद चलने के बाद रात नौ बजे अफसरों ने कांवड़ियों को किसी तरह समझाकर दूसरे रास्ते से कछला रवाना किया। अधिकारियों के निर्देश पर सोमवार देर रात दोनों पक्षों के खिलाफ धारा 144 के उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। एक में कांवड़ियों का विरोध करने वाले उमरिया के जिला पंचायत सदस्य हाजी शराफत के अलावा अतहर, मो. नवी, नसीम खां, अल्ला बख्श, जीशान, मुशर्रफ, इकरामुद्दीन, कफील अहमद, आसिफ अली, छोटे, रियाज खां एवं 60-70 अज्ञात को आरोपी बनाया गया है। दूसरी रिपोर्ट कांवड़ियों पर दर्ज की गई है, जिसमें खजुरिया ब्रह्मनान बीडीसी सदस्य किशनलाल के अलावा पप्पू, धर्मवीर, जसवीर, राजेश्वर, प्रेमपाल टेलर, ओमवीर, रविंद्र, होतेलाल, ओमकार सागर, कृपाल, गुड्डू, पूनम, नीलम, रीना, कमलेश समेत 50-60 आरोपी हैं।
विज्ञापन


वर्जन
कहीं कोई नई परंपरा नहीं पड़ने दी जाएगी। कानून का उल्लंघन करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। उमरिया में विवाद की स्थिति उत्पन्न करने वालों पर धारा 144 के उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज की गई है। - मुनिराज जी., एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed