{"_id":"596263334f1c1b5d498b4574","slug":"161499620147-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन साल में रुपये दो गुना करने का झांसा देकर ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन साल में रुपये दो गुना करने का झांसा देकर ठगी
Updated Mon, 10 Jul 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
Bareilly
- फोटो : Bareilly
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली।
मथुरा की कंपनी ने डीडीपुरम में कार्यालय खोलकर दर्जनों लोगों को झांसा दिया कि तीन साल में उनका निवेश कंपनी दोगुना कर देगी। कंपनी ने फंड का निवेश जमीनों में दिखाकर लोगों को भरोसे में लिया था। लोगों ने कंपनी में अपनी जमापूंजी निवेश कर दी, लेकिन कंपनी ने दो साल से उनके रुपये वापस नहीं किए। रविवार को कंपनी के कार्यालय पर लोगों ने जमकर हंगामा किया और तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने लोगों को शांत करवाया और कार्यालय में ताला लगवा दिया।
कंपनी में निवेश करने वालों ने जिलाधिकारी से ठगी की शिकायत की थी। लोगों के मुताबिक, कंपनी ने दिसंबर 2006 में डीडीपुरम में कार्यालय खोला था। कंपनी ने अपने ब्राउसर में बताया था कि वह लोगों के रुपये रियल स्टेट के बिजनेस में निवेश करती है। लोगों के निवेश को कंपनी तीन साल में दो गुना करने की बात कह रही थी। कंपनी के स्टाफ के मुताबिक, कंपनी में रुपये लगाने वालों को जनवरी 2015 तक रुपये वापस किए गए, लेकिन इसके बाद हेड ऑफिस से रुपये वापस आना बंद हो गए।
दो साल से निवेशकों को रुपये वापस नहीं मिलने पर वह शनिवार को कार्यालय पर इकट्ठा हुए और हंगामा किया। कार्यालय के फर्नीचर में तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने लोगों को शांत करवाया। वहीं लोगों ने पुलिस को पत्र भी सौंपा। डीएम को संबोधित पत्र में कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।