फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   एक ही कोच में लुट गए तीन अफसरों के सामान, हंगामा

एक ही कोच में लुट गए तीन अफसरों के सामान, हंगामा

Mon, 12 Jun 2017 06:33 PM IST
Updated Mon, 12 Jun 2017 06:33 PM IST
विज्ञापन
एक ही कोच में लुट गए तीन अफसरों के सामान, हंगामा
बरेली।
विज्ञापन

पुरबिया और पदमावत एक्सप्रेस में लूट का खुलासा अभी हुआ नहीं कि एक ट्रेनों की सुरक्षा एक बार फिर तार-तार हो गई। इसबार निशाना बनी है डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस। एक ही एसी कोच में सवार इसरो के वैज्ञानिक की पत्नी, मुरादाबाद के वाणिज्यकर के एडिशनल कमिश्नर, डीआरडीओ के रिटायर्ड ज्वाइंट डायरेक्टर का सामान चोरी हो गया। बैग में नकदी, जेवर, मोबाइल समेत हजारों के सामान थे। बरेली पहुंचे पीड़ितों ने मुकदमा दर्ज कराने के लिए जमकर हंगामा किया। जीआरपी थाने में वे तत्काल मोबाइल सर्विलांस पर लगाने की मांग कर रहे थे जिसको लेकर हंगामा हुआ। बाद में जीआरपी ने निल क्राइम नंबर पर रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना लखनऊ ट्रांसफर कर दी।

चंडीगढ़ के रहने वाले कैलाश कुमार डीआरडीओ के रिटायर्ड ज्वाइंट डायरेक्टर हैं। वह शनिवार को गोरखपुर से चंडीगढ़ आने के लिए गाड़ी संख्या 15903 डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस में कोच संख्या ए-वन सीट नंबर 23 पर सवार हुए थे। उनका ट्राली बैग रविवार सुबह चार से पांच बजे के बीच लखनऊ के पास कोई चोर चोरी कर ले गया। बैग में सोने की चेन, टॉप्स, अंगूठी और चालीस हजार रुपये नकद थे। इसके अलावा इसी कोच में सीट नंबर 17 पर सफर कर रहे समस्तीपुर निवासी अवनीत रंजन के बैग में रखा पर्स चोर चोरी कर ले गया। उनके बैग में पासपोर्ट, वोटर कार्ड, पैन कार्ड, एटीएम कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, एचडीएफसी का क्रेडिट कार्ड, पेन ड्राइव, तीन हजार रुपये और कपड़े आदि सामान था। इसके अलावा चंडीगढ़ के ही इसरो में वैज्ञानिक मनोज कुमार की पत्नी और बेटा आशीष भी इसी कोच में सीट नंबर 15 पर सफर कर रहे थे। चोर उनका बैग भी चोरी कर ले गए। बैग में सोने की चूड़ी, 27 हजार रुपये आदि सामान था। चोरी का सिलसिला जारी रखते हुए चोरों ने इसी कोच में सीट नंबर 44 पर सफर कर रहे मुरादाबाद के सेल्स टैक्स के एडिशनल कमिश्नर उदय शंकर का ट्राली बैग चुरा लिया। बैग में एटीएम वोटर कार्ड आदि था। चोरी का शिकार सभी लोग रविवार सुबह के समय बरेली जंक्शन पहुंचे। उन्होंने यहां अपनी तहरीर दी और मोबाइल तुरंत सर्विलांस पर लगाकर खुलासे करने की मांग को लेकर हंगामा किया। इंस्पेक्टर जीआरपी सुनील दत्त ने बताया कि चूंकि घटना लखनऊ के पास की है, इसलिए निल क्राइम नंबर पर रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना लखनऊ ट्रांसफर कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed