{"_id":"5d1a6e568ebc3e3ca276e839","slug":"15620132489-bareilly-news117","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों ने घर में घुसकर मजदूर को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दबंगों ने घर में घुसकर मजदूर को पीटा
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने एक मजदूर को देर रात उसके घर में घुसकर पीट दिया। बीचबचाव करने आए उसके परिवार से भी मारपीट की गई। पीड़ित की शिकायत पर दबंगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
इज्जतनगर के परतापुर जीवन सहाय निवासी ताहिर मजदूरी करते हैं। उनके मुताबिक गांव के एक व्यक्ति ने उनका कुछ रुपये के लेन-देन को लेकर करीब दस दिन पहले झगड़ा हो गया था। आरोप है कि इसके चलते 30 जून को देर रात गांव के तसलीम, सलीम, शारुख और दाना उनके घर में घुस गए और उन पर हमला कर दिया। शोर सुनकर बीचबचाव करने पहुंचे उनके परिवार के लोगों को भी पीटा। आस पड़ोस के लोग इकट्ठा हुए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। ब्यूरो