फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   अनुसूचित जाति के युवकों से प्रेमविवाह का मामला- बेटी को घर से उठा ले गए, पति को बेरहमी से पीटा

अनुसूचित जाति के युवकों से प्रेमविवाह का मामला- बेटी को घर से उठा ले गए, पति को बेरहमी से पीटा

Mon, 01 Jul 2019 02:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2019 02:23 AM IST
विज्ञापन
अनुसूचित जाति के युवकों से प्रेमविवाह का मामला- बेटी को घर से उठा ले गए, पति को बेरहमी से पीटा
भोजीपुरा (बरेली)। दो सगी बहनों ने पड़ोसी गांव निवासी अनुसूचित जाति के दो सगे भाइयों से प्रेमविवाह किया तो जमाना दुश्मन हो गया। बालिग होने की वजह से पुलिस कार्रवाई न हुई तो गुस्साए परिवारीजनों ने बेटियों की ससुराल में हथियारों से लैस होकर धावा बोल दिया। एक बेटी को उठा ले गए और उसके पति को लाठियों से पीटकर बुरी तरह घायल कर दिया। पुलिस ने अपहरण समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली। आरोपी परिवार समेत फरार हो गए, हालांकि पुलिस ने देर रात अगवा युवती को बरामद कर लिया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

भोजीपुरा इंस्पेक्टर मनोज त्यागी के मुताबिक गांव घंघोरा घंघोरी निवासी गुरुवचन सिंह और उसके भाई का पड़ोसी गांव अंबरपुर निवासी दो सगी बहनों से प्रेमप्रसंग हो गया था। बताते हैं कि दोनों युवतियों ने अनुसूचित जाति से जुड़े इन दोनों भाइयों से प्रेमविवाह कर लिया था। इनमें से एक युवती ने 10 जुलाई 2018 को आर्य समाज मंदिर में गुरुवचन से विवाह किया था। विवाह के बाद नवदंपति किसी और शहर में जाकर रहने लगे थे। चार दिन पहले ही गुरुवचन अपनी पत्नी को लेकर घर आया और रहना शुरू कर दिया। युवती के पिता को यह नागवार लगा। उसने पहले पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई कराने की कोशिश की पर पुलिस को जब दोनों जोड़ों के बालिग होने और वैध तरीके से शादी होने का पता लगा तो कार्रवाई से इंकार कर दिया गया। आरोप है कि रविवार शाम युवती का पिता अपने परिवार व परिचित लोगों को लेकर कारों से गांव घंघोरा घंघोरी जा धमका। हथियारों से लैस हमलावर गुरुवचन के घर में घुस गए। यहां गुरुवचन को लाठी डंडों से बुरी तरह पीटा और उसकी पत्नी को घर से खींचकर कार में बैठा लिया। इसके बाद ये लोग फरार हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर इंस्पेक्टर त्यागी मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए। परिवार ने पुलिस की मदद से गुरुवचन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। गुरुवचन की तहरीर पर अंबरपुर निवासी अमर सिंह, अरविंद, महिपाल, रणधीर व संजय समेत कई अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण, घर में घुसकर हमला और अनुसूचित जाति जनजाति अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराया गया। देर रात पुलिस टीम ने अगवा युवती को खोज लिया। हालांकि आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस का दबाव बढ़ने के बाद वे युवती को छोड़ भागे। इंस्पेक्टर ने बताया कि अगवा बताई जा रही युवती मिल गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। गुरुवचन व भाई और भाभी उस वक्त घर पर नहीं थे, वर्ना हमलावर उनके साथ भी घटना कर सकते थे। हमलावरों को जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed