{"_id":"5d13cb328ebc3e3c70302036","slug":"156157827114-hafizganj-news74","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप ड्राइवर ने बहनोई और दोस्तों की मदद से लुटवाया था मुनीम को","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पिकअप ड्राइवर ने बहनोई और दोस्तों की मदद से लुटवाया था मुनीम को
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली/हाफिजगंज। पुलिस ने बरेली के बैटरी कंपनी के मुनीम से हाफिजगंज थाना क्षेत्र में हुई लूट का खुलासा कर दिया। पुलिस ने मुठभेड़ में दरोगा और एक बदमाश को घायल दर्शाकर चार बदमाशों की गिरफ्तारी दिखाई। पुलिस लाइन में हुई एसपी देहात की प्रेसवार्ता में इनसे लूटी गई रकम से करीब 26 हजार कैश की बरामदगी दिखाई गई। खुलासा हुआ कि कंपनी में किराए पर लगी पिकअप के मालिक ने अपने ड्राइवर साले के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई थी। फिर भाड़े के बदमाशों की मदद से घटना को अंजाम दिया गया। कुछ बदमाश अभी फरार हैं।
एसपी देहात डॉ. संसार सिंह ने बताया कि 14 जून की रात हाफिजगंज के राजघाट पुल पर बरेली की जायसवाल बैटरी फर्म के मुनीम व ड्राइवर से 1.87 लाख रुपये की लूट कर ली गई थी। तीन बाइक पर सवार छह बदमाश घटना करने के बाद फायरिंग करते हुए फरार हो गए थे। मौके पर एसपी देहात व एसपी क्राइम समेत कई अधिकारी पहुंचे तो घटनास्थल के हालात देखकर संदेह हुआ। बदमाशों के कहने पर एक साइड में ले जाकर गाड़ी रोकना किसी के गले नहीं उतरा। पिकअप ड्राइवर अजय कुमार सिंह की भूमिका संदिग्ध लगी। पुलिस इसी खुलासे पर सर्विलांस व मुखबिर तंत्र के जरिये काम कर रही थी। बताया कि पुलिस ने बुधवार तड़के सूचना के आधार पर रिठौरा के पास घेराबंदी की और तीन बदमाश पकड़ लिए। दो अन्य बदमाश सेंथल से रिठौरा वाली सड़क पर बाइक से भागे तो इनका पीछा किया गया। इन्होंने पुलिस टीम पर फायर किया तो जवाबी फायरिंग की गई। इसमें दरोगा सनी चौधरी के दाहिए हाथ में तो बदमाश वीरेंद्र के बांये पैर में गोली लगी। दोनों को भर्ती कराया गया है।
एसपी देहात ने बताया कि घटना की प्लानिंग ड्राइवर अजय ने अपने बहनोई मनोज के साथ मिलकर की थी। मनोज उस पिकअप का मालिक है जो फर्म ने किराए पर ले रखी है। पकड़े गए लोगों में गाड़ी मालिक बदायूं के बिल्सी थाने के गढ़ी रिछोली निवासी मनोज, सिरौली के लीलौर बुजुर्ग गांव निवासी अजय, कैंट के चौबारी का बदमाश ओमवीर और शाही के काशीपुर गांव का वीरेंद्र शामिल है। आरोपियों से एक तमंचा, महिंद्रा पिकअप, बाइक और 26310 रुपये मिले हैं।