फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   साहब मै जिंदा हूं, विवेचक ने मार दिया

साहब मै जिंदा हूं, विवेचक ने मार दिया

Thu, 27 Jun 2019 02:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
साहब मै जिंदा हूं, विवेचक ने मार दिया
बरेली। फरीदपुर थाना क्षेत्र के गौसगंज सराय निवासी अफसर खां ने बुधवार को एसएसपी को पत्र देकर बताया कि पुलिस ने अपने रिकार्ड में उन्हें मृत दर्शा दिया है। उन्होंने बारादरी थाने में 2018 में धोखाधड़ी की एक रिपोर्ट संतराम आदि के खिलाफ दर्ज कराई थी। आरोप है कि पुलिस ने भूमि श्रंगार रियल स्टेट लिमिटेड बरेली के डायरेक्टर संतराम, संतोष कुमार और दयाशंकर ने मिलीभगत कर विवेचक से 14 फरवरी 2019 में पीड़ित को मृत घोषित कर अपने पक्ष में एफआर लगवा ली। आरोप है कि दरोगा ने एक फर्जी वादी का मृत्यु प्रमाण् पत्र भी लगाया है। शिकायत सुनकर चौंके एसएसपी ने जांच कराकर आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। साथ ही एफआर लगाने वाले एसआई को भी तलब किया। उन्होंने धोखाधड़ी के मामले की दोबारा विवेचना कराने के आदेश दिए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed