{"_id":"5d13cab68ebc3e3c914d3e10","slug":"156157814712-bareilly-news14","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब चनेहटी में पोल से उतरा करंट, गाय की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2019 02:33 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। कैंट थाना क्षेत्र के गांव चनेहटी में बरसात का पानी भरने के बाद पोल से करंट उतर आया। इससे चिपककर गाय की मौत हो गई। प्रधान छोटेलाल ने सूचना दी तो जेई से उनकी काफी तकरार हुई। बाद में सप्लाई बंद कर गाय का शव हटाया गया। चनेहटी के प्रधान छोटेलाल ने बताया कि गांव में जर्जर पोल लगे हैं। इनसे आए दिन हादसे होते रहते हैं। पहले एक बच्ची की मौत हो चुकी है तो एक बच्ची का हाथ करंट से खराब हो गया था। बताया कि मंगलवार देर रात लोहे के पुराने पोल से घुमंतू गाय चिपककर मर गई। सुबह उन लोगों ने देखा तो जेई को कॉल की। जेई का कहना था कि ऐसे हादसे बरसात में होते रहते हैं। शाम तक इंतजार के बाद जब कोई नहीं आया तो उन्होंने प्राइवेट लाइनमैन बुलाकर लाइन कट करा दी और गाय को हटाकर दफना दिया गया। कहा कि जेई की कार्यप्रणाली से ग्रामीणों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।