फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   लापता बच्चे का नहीं लगा सुराग, अपहरण की रिपोर्ट दर्ज

लापता बच्चे का नहीं लगा सुराग, अपहरण की रिपोर्ट दर्ज

Thu, 27 Jun 2019 02:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2019 02:34 AM IST
विज्ञापन
लापता बच्चे का नहीं लगा सुराग, अपहरण की रिपोर्ट दर्ज
बरेली। तीन दिन पहले लापता हुए बच्चे का गुरुवार देर शाम तक कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सुभाषनगर थाना क्षेत्र के करेली निवासी मुकंदर अली पत्नी और बच्चों समेत हिमाचल प्रदेश में रहकर नौकरी करते हैं। उनकी पत्नी 12 साल के बेटे अशरफ समेत शादी समारोह में अपने घर करेली आई थीं। पुलिस के मुताबिक सोमवार शाम अशरफ अपनी मां से पांच रुपये लेकर समोसा लेने गया था, जिसके बाद से नहीं लौटा। परिवार वालों ने काफी तलाशा लेकिन उसका कोई पता नहीं लगा। परिवार वालों को अशरफ के साथ अनहोनी की आशंका है। बुधवार को मुकंदर अली की ओर से सुभाषनगर पुलिस ने अशरफ के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed