फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   पत्नी, बेटे को गोली मारी, फिर दोनाली बंदूक से खुदकुशी कर ली

पत्नी, बेटे को गोली मारी, फिर दोनाली बंदूक से खुदकुशी कर ली

Thu, 27 Jun 2019 02:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2019 02:40 AM IST
विज्ञापन
पत्नी, बेटे को गोली मारी, फिर दोनाली बंदूक से खुदकुशी कर ली
मीरानपुर कटरा(शाहजहांपुर)। क्षेत्र के गांव इंदरपुर में बदचलनी के शक में पत्नी और बेटे को गोली मारने के बाद ग्रामीण ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। इससे पहले पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। घायल पत्नी और बेटे को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। वारदात बुधवार देर रात हुई।
विज्ञापन

मीरानपुर कटरा के गांव इंदरपुर निवासी 45 वर्षीय ओमपाल पुत्र खेमकरन का बुधवार रात करीब नौ बजे पत्नी मीरा से विवाद हो गया था। बताते हैं कि ओमपाल को शक था कि उसकी पत्नी के गांव में ही एक युवक से नाजायज संबंध हैं। पति-पत्नी के बीच काफी तकरार हुई। तैश में आकर ओमपाल ने लाइसेंसी दोनाली बंदूक निकाल ली। कारतूस डालकर बंदूक पत्नी पर तान दी। यह देखकर 15 साल का बेटा चंद्रपाल बीच में आ गया। पिता से बंदूक छीनने की कोशिश की, तब तक एक गोली चल गई। छर्रे चंद्रपाल के पीठ और कमर के पास लगे। मीरा के पेट के नीचे और जांघों पर छर्रे लगे। इसी दौरान ओमपाल ने दूसरी गोली खुद को मार ली। उसकी मौके पर ही मौत हो कई। सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर विद्युत गोयल ने घायलों को सीएचसी भिजवाया। लाइसेंसी बंदूक को कब्जे में ले लिया। देर रात दोनों घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। इंस्पेक्टर ने बताया कि मामला खुदकुशी का है। पड़ताल की जा रही है। गांव में कई तरह की चर्चाएं हैं।
विज्ञापन


थाने से आज से छुड़ाकर लाया था लाइसेंसी बंदूक
ओमपाल के पास दोनाली लाइसेंसी बंदूक है। लोकसभा चुनाव के दौरान उसने लाइसेंसी बंदूक थाने में जमा कर दी थी। बुधवार को वह थाने गया। वहां से लाइसेंसी बंदूक लाया। कारतूस भी खरीदे। शायद ओमपाल के ब्रेन में कुछ पहले से ही चल रहा था। इसका अंदाजा उसके परिवार में किसी को नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed