{"_id":"5d0d2bbf8ebc3e014601fc8b","slug":"156114424011-bareilly-news147","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंट के जंगल में भटकती महिला ने मचाया दुष्कर्म का शोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कैंट के जंगल में भटकती महिला ने मचाया दुष्कर्म का शोर
विज्ञापन
बरेली। कैंट थाना क्षेत्र के जंगल में भटक रही एक महिला गुरुवार रात मदारी की पुलिया के पास बदहवास हालत में पहुंची। स्थानीय लोगों ने उसे थाने पहुंचाया तो उसने कहा कि कुछ लोगों ने उसके साथ गलत काम किया है। अभी भी कुछ लड़के उसका पीछा कर रहे थे, बस्ती की ओर आई तो भाग निकले। पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराया तो दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई। महिला को 181 सेवा के हवाले किया गया है।
रात एक बजे कैंट इलाके की मदारी की पुलिया के पास 25 वर्षीय महिला बदहवास हालत में आई तो स्थानीय लोगों ने उसे बैठाकर परेशानी पूछी। महिला ने कई बार में बात बताई। कहा कि वह बदायूं की निवासी है। उसके पति की उम्र ज्यादा है। इसलिए उनसे बनती नहीं है। एक महिला की बातों में वह ट्रेन में बैठकर यहां आ गई। रात में यहां जंगल में कुछ लोगों ने उसे पकड़कर गंदा काम किया। उनसे छूटकर भागी तो पुलिस की एक गाड़ी खड़ी मिली। उस गाड़ी ने उसे पुलिया के पास ही छोड़ दिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर दरोगा विक्रांत मौके पर आए। उनके साथ यहां की महिलाएं कथित पीड़ित को लेकर कैंट थाने आ गईं। यहां से महिला को जिला अस्पताल भेजा गया। शुक्रवार को मेडिकल परीक्षण में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई। बाद में महिला को 181 के आश्रय गृह में भेज दिया गया। बाद में महिला अपने नाम से लेकर पते तक बदले हुए बताने लगी। इंस्पेक्टर का कहना था कि महिला मानसिक मंदित है। दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई। अब पुलिस उसका सही नाम पता जानकर घरवालों से मिलाने कोशिश करेगी।