फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   अयान हत्याकांड- गला रेतकर की छात्र की हत्या, पेट भी खाली निकला

अयान हत्याकांड- गला रेतकर की छात्र की हत्या, पेट भी खाली निकला

Sat, 22 Jun 2019 02:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2019 02:17 AM IST
विज्ञापन
अयान हत्याकांड- गला रेतकर की छात्र की हत्या, पेट भी खाली निकला
बरेली। कैंट के नकटिया निवासी दसवीं कक्षा के छात्र अयान सैफी (15) की हत्या गला रेतकर की गई थी। उसके पेट पर भी चाकू मारा गया था। मरते वक्त वो भूखा भी था। पोस्टमार्टम में हत्या की पुष्टि के बाद पुलिस ने केस में धारा बढ़ा दी है। हालांकि परिवार ने कदम पीछे खींचकर नई तहरीर देने से मना कर दिया। पुलिस अब मदरसा शिक्षक को बुलाकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

मंगलवार रात चेतना कॉलोनी से लापता अयान का शव गुरुवार रात बिथरी क्षेत्र में नहर किनारे कट्टों के नीचे दबा मिला था। घटना के दिन वह होटल से चिकन लेने गया था और तब से उसका पता नहीं लगा। उसकी स्कूटी अभी भी गायब है। हालांकि खून से सनी शर्ट और चप्पल पुलिस ने शव से दो सौ मीटर दूरी से बरामद कर लीं। शव की पहचान के बाद भाई की गुमशुदगी दर्ज कराने वाली इरम एक मदरसा शिक्षक, उसकी कथित पत्नी और पड़ोसी का नाम चीख चीखकर ले रही थी। कह रही थी कि उससे ठगी करने वाले और परिवार को मुसीबतों में फंसाने वालों ने ही उसके भाई को मार डाला। सीओ सिटी को भी उसने अपने पुराने दुश्मनों के बारे में विस्तार से बताया। कहा कि वह आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर देगी। हालांकि शुक्रवार को परिवार ने ऐसा नहीं किया। इरम के पिता मदन सैफी का कहना था कि वे किसी का नाम नहीं ले रहे। पुलिस खुद ही तस्दीक करके उनके बेटे के कातिलों को सजा दे। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को बुलाया। लंबी पूछताछ में भी सुराग नहीं लग सका। एसपी क्राइम रमेश भारतीय भी मौके पर गए और घटना से संबंधित जानकारी तलब की। उन्होंने नकटिया से घटनास्थल की ओर के सीसीटीवी कैमरे चेक करने का भी आदेश दिया।
विज्ञापन


बहानेबाज शिक्षक बोला- घबरा गया था
मदरसा शिक्षक अभी तक इरम के पड़ोस में ही रह रहा था। सप्ताह भर पहले ही उसने किराए का घर छोड़ा था। घटना के बाद पुलिस ने उसे कॉल की तो उसने खुद को चंदौसी और उसकी पत्नी ने पति को दिल्ली में बताया। सर्विलांस में उसकी लोकेशन शहर में ही आई तो पुलिस को शक हुआ। हालांकि शुक्रवार को थाने में शिक्षक ने कबूला कि वह शहर में ही था। एक महिला समाजसेवी ने उससे कह दिया था कि पुलिस उसे गिरफ्तार कर लेगी। इसलिए झूठ बोल रहा था। अब तक की तस्दीक में पुलिस को घटना में उसका हाथ नहीं लगा है। पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है कि इन लोगों की दुश्मनी का किसी तीसरे ने तो फायदा नहीं उठा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फेसबुक पर बहन ने उकेरा दर्द
शिक्षक के खिलाफ परिवार ने भले ही रिपोर्ट न कराई हो पर अयान की बहन ने अपनी फेसबुक वॉल पर टीस जरूर जाहिर की है। उसने भाई की फोटो लगाकर लिखा है कि शिक्षक और उसकी पत्नी ने उसके भाई को मार दिया। अगर उनकी कोई दुश्मनी थी तो उससे निभा लेते पर उसके भाई को नहीं मारते।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed