{"_id":"5d0d2ba98ebc3e1ca652c0ce","slug":"156114421712-bareilly-news47","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीजी कार्यालय में बिना हेलमेट दोपहिया वाहनों की नो एंट्री","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
एडीजी कार्यालय में बिना हेलमेट दोपहिया वाहनों की नो एंट्री
विज्ञापन
बरेली। वित्तमंत्री राजेश अग्रवाल ने ट्रैफिक सुधार का पाठ पढ़ाया तो एडीजी अविनाश चंद्र दूसरे दिन ही एक्शन में आ गए। उन्होंने इसकी शुरुआत अपने कार्यालय से की। एडीजी ने दोपहिया वाहनों से आने वाले कर्मचारियों की जोन कार्यालय में बगैर हेलमेट एंट्री पर रोक लगा दी है। आदेश सोमवार से लागू होगा।
शुक्रवार सुबह एडीजी ने कार्यालय के पुलिस कर्मियों के दोपहिया वाहनों की नंबर प्लेट चेक की। एडीजी ने देखा तो केवल दो कर्मचारी ऐसे मिले, जिनके बाइक पर नंबर नियमानुसार पड़े थे। बाकी सभी कर्मचारियों ने बाइक की प्लेट पर नंबर अपने तरीके से लिखा रखे थे। एडीजी ने कर्मचारियों से बाइक की प्लेट पर नंबर नियमानुसार लिखाने का निर्देश दिया। इससे पहले एडीजी ने कर्मचारियों के हेलमेट चेक किए। जोन कार्यालय के सात कर्मचारियों ऐसे पाए गए, जिनके पास हेलमेट नहीं मिला। सभी को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करने को कहा। निर्देश दिया कि सभी हेलमेट लगाकर आएं। बगैर हेलमेट सोमवार से कार्यालय में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
शहर की ट्रैफिक व्यवस्था पर मंथन आज
बरेली। नगर निगम कार्यालय में शनिवार को दोपहर एक बजे से ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर बैठक होगी। इसमें नगर आयुक्त, एसपी ट्रैफिक और एआरटीओ मौजूद रहेंगे। इसमें टेंपो और ई-रिक्शा के रूट तय करने को लेकर भी विचार किया जा सकता है।