{"_id":"5d0be5e68ebc3e667f4c57be","slug":"156106082320-bareilly-news27","type":"story","status":"publish","title_hn":"बल्लिया गांव में हत्या का मामला- पत्नी की हत्या कर भाई की शादी में किया डांस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बल्लिया गांव में हत्या का मामला- पत्नी की हत्या कर भाई की शादी में किया डांस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भमोरा (बरेली)। बल्लिया गांव में पत्नी की गला दबाकर हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने कार समेत गिरफ्तार कर लिया। देर रात भमोरा पुलिस ने उसे उसके परिचित के घर से गिरफ्तार किया। उसने स्वीकार किया कि भाई की शादी में न जाने पर उसने पत्नी की हत्या की। परिवार की एक महिला से उसके अवैध संबंध हैं। हत्या के बाद वह शादी में शामिल हो गया ताकि किसी को उस पर शक न हो।
बदायूं के पपगांव से आए अतीक ने बताया कि उनकी बेटी शन्नो (28) की शादी बिसौली निवासी मेंहदी हसन से 13 साल पहले हुई थी। तीन बच्चे हुए, बीमारी के चलते इलाज न कराने पर सभी मर गए। परिवार की एक महिला के पति की मौत के बाद मेंहदी हसन के उससे अवैध संबंध हो गए। इसी वजह से वह शन्नो का उत्पीड़न करता था। 25 दिन पहले शन्नो अपनी बहन शानूर के घर आई थी। बुधवार को मेंहदी के भाई भूरे की शादी थी। बहाने से मेंहदी ने शानूर के घर जाकर शन्नो की हत्या कर दी और घर से फरार हो गया। वह सीधे बरात में पहुंचा और खाना पीना करके डांस किया। वह दिखाना चाहता था कि जैसे उसका शन्नो की हत्या से कोई मतलब नहीं है। शानूर की ओर से रिपोर्ट दर्ज करने के बाद भमोरा पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसकी कार भी बरामद कर ली जिससे वह शन्नो की हत्या करने आया था।
भमोरा पुलिस की गिरफ्त में मेंहदी हसन ने भी पत्नी की हत्या का अपराध कबूल किया। हालांकि उसने मृतका शन्नो पर ही चरित्र हनन के आरोप लगा दिए। कहा कि बदायूं के सहसवान निवासी युवक से उसकी दोस्ती थी। मिलना जुलना बंद न किया तो उसने हत्या कर दी।