{"_id":"5d0be5cf8ebc3e60c372d6e7","slug":"15610608006-bareilly-news166","type":"story","status":"publish","title_hn":"आढ़ती की हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
आढ़ती की हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। डीडीपुरम कांड के आरोपी ब्रजेश को रिमांड पर लेकर पुलिस ने तमंचा बरामद किया है। पूछताछ के बाद उसे दोबारा जेल भेज दिया गया।
22 मई की रात डीडीपुरम मॉडल शॉप के सामने व्यापारी अर्पित ऐरन से लूट की कोशिश हुई थी। विरोध करने पर उन्हें बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया था। व्यापारी अर्पित की मदद को दौड़े राजेंद्रनगर निवासी आढ़ती राजकुमार कपूर उर्फ राजू की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने घटना का खुलासा कर शाहजहांपुर के रहने वाले पिता-पुत्र राजेश और राकेश को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। जबकि तीसरे आरोपी ब्रजेश ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। प्रेमनगर इंस्पेक्टर बलवीर सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को ब्रजेश को रिमांड पर लिया गया। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि हत्या के बाद वे भुता की ओर भागे थे। वहां उसने एक खेत में तमंचा फेंक दिया था जिसे पुलिस ने ब्रजेश को साथ ले जाकर तमंचा बरामद कर लिया। इसके बाद उसे दोबारा कोर्ट में दाखिल कर दिया गया।