{"_id":"5d0be5a28ebc3e11691cadea","slug":"156106075514-bareilly-news169","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी में कहीं नजर नहीं आया अजहर, खुलासा अटका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सीसीटीवी में कहीं नजर नहीं आया अजहर, खुलासा अटका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बारादरी क्षेत्र में किशोर की हत्या के मामले में अभी खुलासे की राह नहीं मिली है। पुलिस ने बरातघर से लेकर घटनास्थल तक के सीसीटीवी कैमरे चेक किए पर इनमें अजहर कहीं नजर नहीं आया। कुछ कैमरे चेक होना शेष हैं। पुलिस को इन्हीं से खुलासे की उम्मीद है।
कारचोबी का काम करने वाले सूफी टोला निवासी रईस अहमद का 12 वर्षीय बेटा अजहर मंगलवार रात गली के बाहर बने बरातघर में पड़ोसी की शादी की दावत खाने गया था। रात भर ढूंढने के बाद भी अजहर नहीं मिला। बुधवार सुबह बुखार शाह मियां की मजार के सामने खाली प्लॉट में गोबर के ढेर के नीचे उसका शव दबा मिला। पीएम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई। पिता ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट कराई है।