फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   युवक ने नौकरी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

युवक ने नौकरी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

Fri, 21 Jun 2019 02:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2019 02:27 AM IST
विज्ञापन
युवक ने नौकरी का झांसा देकर किया दुष्कर्म
बरेली। सुभाषनगर इलाके की रहने वाली एक युवती का अपने पति से विवाद चल रहा है। पीड़ित के मुताबिक मायके में रहने के दौरान उसकी मुलाकात जीजीआईसी रोड पर रहने वाले गुरजीत उर्फ सोनू से हो गई। उसने एक फैक्ट्री में युवती को नौकरी दिलाने का वायदा किया। इसी बहाने उससे साठ हजार रुपये के जेवर ठग लिए। दस मार्च को उसने अपने घर पर बुलाकर शारीरिक शोषण किया। इसके बाद गुरजीत गुमराह करने लगा। युवती की तहरीर पर गुरुवार को कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन


किराएदार का सामान फेंकने पर रिपोर्ट
बरेली। बिहारीपुर कूंचा डालचंद निवासी उमेश शर्मा के मकान का निर्माण चल रहा है। उमेश के मुताबिक उन्होंने अपने पड़ोसी गीता अग्रवाल का मकान किराए पर सामान रखने को लिया था। गीता अग्रवाल ने 13 जून को अपने मकान का बैनामा सीमा गुप्ता पत्नी मनोज गुप्ता के नाम कर दिया। उमेश का आरोप है कि मना करने के बावजूद उनका सामान प्रमोद कुमार, कांता अग्रवाल, पवन अग्रवाल, आरती अग्रवाल, कपिल अग्रवाल, मीना अग्रवाल और राहुल ने फेंक दिया। उमेश की तहरीर पर कोतवाली में सभी सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed