फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   जहां पुलिस का बसेरा वहीं ठगों का डेरा

जहां पुलिस का बसेरा वहीं ठगों का डेरा

Fri, 21 Jun 2019 02:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2019 02:27 AM IST
विज्ञापन
जहां पुलिस का बसेरा वहीं ठगों का डेरा
बरेली। सेटेलाइट पर हर वक्त पुलिस की मौजूदगी के बावजूद ठगों का गैंग सक्रिय है। उनके गिरोह में कुछ टेंपो वाले भी शामिल हैं। ठग गैंग के सदस्य सेटेलाइट से चौकी चौराहा के बीच वारदात को अंजाम देते हैं। खास बात यह है कि ठगी या टप्पेबाजी की घटना होने पर पुलिस जल्दी रिपोर्ट दर्ज नहीं करती। पिछले करीब एक महीने में ठगी की कई वारदात हो चुकी हैं।
विज्ञापन

बारादरी थाना क्षेत्र के कटरा चांद खां मोहल्ला निवासी हरिशंकर से 17 जून को सोने की चेन ओर चार अंगूठी ठग ली गई थीं। उस दिन वह गंगा नहाने कछला जाने के लिए घर से निकले थे। ठगों ने उन्हें मालियों की पुलिया चौराहा पर जंक्शन जाने की कहकर अपने टेंपो में बैठाया और आनंद आश्रम के पास टेंपो खराब होने की कहकर उतार दिया। ठग गैंग का दूसरा सदस्य भी वहीं उतर गया, जो पहले से टेंपो में बैठा था। जहां गैंग का तीसरा सदस्य सरकारी गाड़ी का ड्राइवर बनकर मिला। उसने अपने पास से पीला लिफाफा देकर हरिशंकर की सोने की चेन और चार अंगूठी रखवा लीं। ठग ने अपने हस्ताक्षर करने के बहाने लिफाफा लिया और बदलकर दूसरा थमा दिया था। हरिशंकर ने कई बार बारादरी थाने के चक्कर लगाए। गुरुवार को दूसरी बार एसएसपी दफ्तर गए। कहीं तब जाकर रिपोर्ट दर्ज हो सकी।
विज्ञापन

गुरुवार को हरिशंकर के साथ शहामतगंज चौकी इंचार्ज अशोक कुमार मौका मुआयना करने गए। वहां जूस बेचने वाले ने बताया कि एक महीने पहले भी इसी जगह एक व्यक्ति को ठग लिया गया था। इसी प्रकार कटरा चांद खां के रहने वाले गोविंदराम की पत्नी से ईसाइयों की पुलिया के पास ठगों ने सोने के कुंडल और रुपये ठग लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed