फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   अफसर की गाड़ी से कूदकर भागे खनन माफिया

अफसर की गाड़ी से कूदकर भागे खनन माफिया

Thu, 20 Jun 2019 01:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
अफसर की गाड़ी से कूदकर भागे खनन माफिया
हाफिजगंज (बरेली)। शासन की सख्ती के बावजूद जिले में अवैध खनन जारी है। अवैध खनन की सूचना पर गांव भटपुरा जागीर में तहसील प्रशासन के एक अफसर ने छापा मारकर दो लोगों को ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित दबोच लिया। अफसर की गाड़ी गड्ढे में फंसने पर खनन माफिया कूदकर भाग गए। लेखपाल ने बाइक से पीछा किया तो उन्हें ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश की गई। देर शाम तक इस मामले में कोई लिखा पढ़ी नहीं की गई।
विज्ञापन

बुधवार सुबह भटपुरा जागीर गांव के एक खेत से अवैध रूप से मिट्टी का खनन करके पटान के लिए बरेली और रिठौरा की तरफ ले जाने की सूचना नवाबगंज तहसील प्रशासन को मिली। तहसील प्रशासन के एक अफसर भटपुरा जागीर गांव पहुंचे तो उन्हें एक ट्रैक्टर-ट्रॉली मिट्टी लेकर आती दिखी। अफसर ने ट्रैक्टर-ट्राली रोक ली अैर चालक समेत दो लोगों को हिरासत में लेकर अपनी गाड़ी में पीछे बैठा लिया। अफसर के साथ मौजूद लेखपाल उस खेत को देखने चले गए जिसमें अवैध खनन किया जा रहा था। इधर हिरासत में लिए गए दोनों आरोपी अफसर की चलती गाड़ी से कूदकर भागने लगे। चालक ने उनका पीछा करने के लिए गाड़ी मोड़ी तो गड्ढे में फंस गई। अफसर की गाड़ी फंसी देख कुछ दूरी पर खड़ा माफिया ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर भाग गए। इस बीच लौटे लेखपाल ने बाइक से पीछा किया तो माफिया ने उन्हें ट्रैक्टर चढ़ाकर कुचलने की कोशिश की। लेखपाल ने रोड किनारे कूदकर अपनी जान बचाई। इससे खनन माफिया ट्रैक्टर-ट्राली समेत भागने में कामयाब हो गए। इसके बाद लेखपाल ने ग्रामीणों को बुलाकर गड्ढे में फंसी अफसर की गाड़ी निकलवाई। ग्रामीणों ने बताया कि अफसर बिना पुलिस टीम के खनन माफिया को पकड़ने पहुंचे थे। नवाबगंज एसडीएम अरुणमणि तिवारी ने बताया कि ऐसी कोई घटना उनकी जानकारी में नहीं है।
विज्ञापन

इज्जतनगर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं आरोपी
ग्रामीणों ने बताया कि गांव भटपुरा में जो लोग खनन कर रहे थे वे इज्जतनगर क्षेत्र के रहने वाले हैं। उन पर इज्जतनगर थाने में कई मुकदमे दर्ज हैं। इज्जतनगर पुलिस उन पर गुंडा एक्ट भी लगा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed