फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   सिलिंडर की कालाबाजारी करने वाले को पुलिस ने बिना कार्रवाई छोड़ा

सिलिंडर की कालाबाजारी करने वाले को पुलिस ने बिना कार्रवाई छोड़ा

Mon, 17 Jun 2019 01:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
सिलिंडर की कालाबाजारी करने वाले को पुलिस ने बिना कार्रवाई छोड़ा
फरीदपुर। एक घर से 2 दर्जन से अधिक गैस सिलिंडर पकड़े जाने के बाद पुलिस ने गोलमाल कर दिया। मकान मालिक को हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने बिना कार्रवाई किए ही छोड़ दिया।
विज्ञापन

फरीदपुर के मोहल्ला मिर्धान में रविवार दोपहर करीब दो बजे पुलिस ने एक घर से लगभग दो दर्जन से अधिक भरे हुए गैस सिलिंडर बरामद किए थे। यह सिलिंडर कालाबाजारी करने वालों को सप्लाई किए जाते थे। मौके से मकान मालिक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। सूचना पर पूर्ति निरीक्षक मौके पर पहुंचे तो दो दर्जन सिलिंडर की जगह मौके पर आठ ही मिले। इन गैस सिलिंडरों को पूर्ति विभाग के सुपुर्द नहीं किया गया। बाद में मकान मालिक को भी पुलिस ने सांठगांठ कर छोड़ दिया। पूर्ति अधिकारी ने एसडीएम को रिपोर्ट दी है। गौरतलब है कि पुलिस के पहुंचने पर घर में लगभग 2 दर्जन से अधिक सिलिंडर रखे हुए थे। आखिर वह सिलिंडर कहां गायब हो गए। मौके पर रखे सिलिंडरों के फोटो भी खींचे गए थे। पुलिस का कहना है कि पूर्ति विभाग को सूचना दे दी गई जो भी कार्रवाई होगी वही करेगा। पूर्ति विभाग से संपर्क करने पर पूर्ति अधिकारी का फोन बंद जाता रहा।
विज्ञापन

पहले रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है मकान मालिक पर -
लगभग पांच वर्ष पूर्व फर्जी गैस पर्चियों और गैस की कालाबाजारी के मामले में गैस एजेंसी के मैनेजर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताते हैं कि आरोपी लंबे समय से सिलिंडर की कालाबाजारी का काम कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिलिंडर रखे जाने की सूचना पर पुलिस को भेजा गया था। पूर्ति विभाग के अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। उनके द्वारा अब तक कोई तहरीर नहीं दी गई है, जिससे आगे की कार्रवाई की जा सके। - सतीश कुमार, प्रभारी निरीक्षक फरीदपुर ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed