फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   क्रिकेट विश्व कप में भारत की जीत पर 20 करोड़ का सट्टा

क्रिकेट विश्व कप में भारत की जीत पर 20 करोड़ का सट्टा

Mon, 17 Jun 2019 01:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
क्रिकेट विश्व कप में भारत की जीत पर 20 करोड़ का सट्टा
बरेली। क्रिकेट विश्व कप के दौरान रविवार को भारत-पाकिस्तान के बीच हुए मैच को लेकर सट्टा बाजार में जबरदस्त उत्साह रहा। मैच शुरू होते ही भारत व पाकिस्तान की जीत पर दाव लगने शुरू हो गए। मैच में स्थिति मजबूत होने के साथ टीम इंडिया की भाव गिरता चला गया। सूत्रों के मुताबिक पहली पारी खत्म होने तक टीम इंडिया की जीत पर करीब 20 करोड़ का सट्टा लगाया जा चुका था। सट्टे का कुल कारोबार करीब दो अरब तक पहुंच गया। दूसरी पारी में जब पाकिस्तान की टीम खेलने उतरी तो उसके भाव बढ़ते चले गए। दो विकेट गिरने के बाद स्थिति यह हो गई कि पाकिस्तान की जीत पर दाव लगाने वाला ढूंढे से नहीं मिल रहा था।
विज्ञापन

भारत-पाकिस्तान का मैच अपराह्न करीब तीन बजे शुरू हुआ था। मगर सट्टा खिलाने वालों ने तैयारी पहले से कर रखी थी। टीम इंडिया के मैदान में उतरने के साथ सट्टा बाजार में सेशन शुरू हुआ। मतलब शुरू के दस ओवर में कितने रन बनेंगे इस पर दाव लगे। दाव लगने की शुरूआत 45 से हुई, लेकिन जीत 53 रन वाले की हुई। इसके अलावा प्रति ओवर और प्रति गेंद पर दाव लगते रहे। दस ओवरों के बाद टीम इंडिया की जीत पर दाव लगाने वालों की संख्या बढ़ने लगी, लेकिन भाव आधा रह गया। मसलन टीम इंडिया की जीत पर एक लाख लगाने वाले को 50 हजार मिलेंगे। ओपनर जोड़ी कितने रन बनाएगी इस पर भी खूब दाव लगे।
विज्ञापन

खिलाड़ियों में सटोरियों की सबसे ज्यादा पसंद रोहित शर्मा रहे। उनके शतक बनाने पर ज्यादा दाव लगे। सूत्रों की मानें तो रोहित शर्मा पर जिले में करीब 50 करोड़ के दाव लगे होंगे। सटोरियों की दूसरी पसंद हार्दिक पांडया रहे। मसलन सटोरियों के हिसाब से हार्दिक हर सातवीं गेंद पर छक्का लगाते हैं। ज्यादातर दाव उनके छक्का लगने पर लगे। सटोरियों की तीसरी पसंद कप्तान विराट कोहली थे। ज्यादातर दाव उनकी हॉफ सेंचुरी बनाने को लेकर लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिन लोगों ने पाकिस्तान की जीत पर दाव लगाया था दूसरी पारी का मैच शुरू होने पर वे अपनी रिकवरी करने को भारत पर दाव लगाना चाहते थे। मगर तब तक भरत का भाव गिरकर 100 के तीन सौ तक पहुंच चुका था। मसलन तीन सौ रुपये लगाने पर सौ मिलने थे। फिर हालात यह हो गए कि पाकिस्तान की जीत पर दाव लगाने वाले बारिश की दुआ मनाने लगे।

अब लैपटॉप और मोबाइल पर होता है सट्टा
क्रिकेट मैच के दौरान अब सट्टा लैपटॉप और मोबाइल के जरिए होता है। मतलब सट्टा किंग और उसके सहयोगी लैपटॉप पर मैच देखते रहते हैं। दाव लगाने वाले मोबाइल पर कॉल करते रहते हैं। दाव लगाने वाले अपने घर या कहीं भी दो-दो, चार-चार लोग बैठकर मच देखते हैं। हिसाब किताब मैच खत्म होने पर किया जाता है।
मैच के दौरान पुलिस रही अलर्ट
भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर आला अफसरों ने अलर्ट जारी किया था। रविवार शाम मैच के दौरान चौकी इंचार्ज और मोबाइल टीमें अपने इलाके में सड़कों पर घूमते रहे। देर शाम मैच के अंतिम दौरान में सतर्कता और बढ़ा दी गई।

सटोरियों की तलाश में कटघर में पुलिस का छापा
सूत्रों के मुताबिक पुलिस को किला थाना क्षेत्र के कटघर में भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच पर सट्टा होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने छापा भी मारा था। हालांकि किला इंस्पेक्टर डीसी शर्मा का कहना है कि पुलिस मौके पर गई थी, लेकिन वहां सट्टा होने संबंधी कुछ मिला नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed