{"_id":"5d01550bbdec2207476e4a82","slug":"15603683851450-bareilly-news99","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी से मांगी 50 हजार की रंगदारी, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
व्यापारी से मांगी 50 हजार की रंगदारी, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। पुराना शहर के एक व्यापारी से 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगी गई। रकम देने से मना करने पर व्यापारी के ऊपर आरोपियों ने फायर झोंक दिया।
पीड़ित व्यापारी हाजी आमिर बारादरी थाना क्षेत्र के काजीटोला के रहने वाले हैं। आमिर ने बताया कि बुधवार शाम वह अपने घर के बाहर कुछ लोगों के साथ बैठे थे। तभी उन्हें शुएब नाम का व्यक्ति काम बताकर अपने साथ बाइक पर बैठाकर ले गया। वह शुएब को पहले से जानते थे इसलिए मना नहीं किया। पुराना शहर में ही कनवर शाह के पास पहुंचने पर उन्हें हिस्ट्रीशीटर जुबैर और तनवीर मिल गए। वहां बाइक से उतरते ही आमिर के ऊपर शुएब ने तमंचा तान दिया और 50 हजार रुपये देने को कहा। आमिर के मना करने पर जुबैर और तनवीर ने मारपीट की। आमिर ने मौके से भागने की कोशिश की तो जुबैर व तनवीर ने तमंचे से फायर झोंक दिया। इसमें आमिर बाल-बाल बच गए। उन्होंने बारादरी थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज करा दी।