फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   प्रेमनगर से युवती को अगवा करने की कोशिश

प्रेमनगर से युवती को अगवा करने की कोशिश

Thu, 13 Jun 2019 01:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
प्रेमनगर से युवती को अगवा करने की कोशिश
बरेली। चार दिन पहले प्रेमनगर इलाके से एक युवती को अगवा करने की कोशिश की गई। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

युवती की मां ने बतायाकि लाइक एप पर उनकी बेटी की मुलाकात आरजे नाम के लड़के से हुई थी। उस लड़के का बड़ा भाई सोनू वादी की बहन की बेटी से बात करने लगा। इसका पता लगने पर वादी ने दोनों लड़कियों को डांटा और लाइक एप से अलग करने के साथ मोबाइल नंबर बंद करा दिया। महिला के मुताबिक आठ जून की रात 8:10 बजे वह अपनी बेटी के साथ घर के बाहर टहल रही थी। तभी आरजे कार लेकर आया और महिला की बेटी को जबरन खींचकर ले जाने लगा। वादी के शोर मचाने पर लोग इकट्ठे होने लगे तभी आरोपी कार लेकर भाग गया। नौ जून की रात 11 बजे आरजे ने फोन करके महिला और उसकी बेटी के ऊपर तेजाब फेंकने की धमकी दी। इससे घबराकर महिला ने थाना प्रेमनगर जाकर आरजे और सोनू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed