फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   साहब ! मुझे मेरी पुलिस वाली बहू से बचा लो

साहब ! मुझे मेरी पुलिस वाली बहू से बचा लो

Thu, 13 Jun 2019 01:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
साहब ! मुझे मेरी पुलिस वाली बहू से बचा लो
बरेली। अपनी बहू से परेशान एक वृद्ध महिला बुधवार को एसपी क्राइम से मिली और शिकायत की। महिला का कहना था कि उसकी बहु महिला थाना में सिपाही है। बहू वर्दी का रौब दिखाकर पूरे मकान पर कब्जा करना चाहती है। विरोध करती हूं तो कहती है कि रिपोर्ट दर्ज करा दूंगी। कोतवाली क्षेत्र के चौपुला बगिया निवासी महिला ने बताया कि उनके तीन हैं। छोटे बेटे ने एक सिपाही से प्रेम विवाह किया है। वे दो बेटों के साथ एक मकान में रहती हैं। आरोप है कि छोटा बेटा और उसकी बहू पूरे मकान पर कब्जा करना चाहते हैं। इसीलिए आए दिन घर में झगड़ा करते हैं। वर्दी की धौंस देकर बहू उन्हें और उनके मझले बेटे के खिलाफ एससी एसटी का मुकदमा लिखाने की धमकी देती है। 10 जून को भी बेटा-बहू ने मारपीट की थी। कंट्रोल रूम को फोन करने पर यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंची थी। दोनों बेटों का शांतिभंग में चालान किया। एसपी क्राइम ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed