फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   छोटी सी उमर में लग गया रोग, भड़के लोग तो नशा देकर भाग आई

छोटी सी उमर में लग गया रोग, भड़के लोग तो नशा देकर भाग आई

Wed, 12 Jun 2019 02:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2019 02:31 AM IST
विज्ञापन
छोटी सी उमर में लग गया रोग, भड़के लोग तो नशा देकर भाग आई
बरेली। तीन गुनी उम्र के प्रेमी के लिए एक किशोरी घर वालों को चाय में नशा देकर भाग गई। पुलिस उसे तलाश कर रही थी कि मंगलवार को वह एसपी क्राइम के पास खुद पहुंच गई। बोली, दो महीने बाद वह बालिग हो जाएगी। तब तक के लिए उसे नारी निकेतन भेज दिया जाए। वहां से वह अपने प्रेमी के साथ ही जाएगी। एसपी ने लड़की का बयान कोर्ट में दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बिशारतगंज इलाके की किशोरी ने एसपी क्राइम को बताया कि कुछ महीने पहले वह प्रेमी के संग चली गई तो मां ने उसके प्रेमी पर पॉक्सो एक्ट और अपहरण की रिपोर्ट करा दी थी। पुलिस ने उसे बरामद कर बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया। वहां से घर भेज दिया गया। किशोरी का आरोप है कि दो दिन पहले घरवाले उसे बेहोश करके बदायूं में उसकी बहन के घर ले गए जहां दूसरे व्यक्ति से शादी कराने पर अड़ गए। वह किसी तरह बचकर निकल आई। अब वह किसी कीमत पर घर नहीं जाएगी। उसके बालिग होने में दो महीने कम हैं, तब तक नारी निकेतन में रह लेगी। किशोरी के मां और भाई ने एसपी को बताया कि लड़की के प्रेमी की उम्र उससे तीन गुनी है। परसों रात दस बजे लड़की ने चाय में नशा देकर सबको बेहोश कर दिया और घर से भाग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed