{"_id":"5cfea1d2bdec2207594b2dbc","slug":"156019143410-bareilly-news24","type":"story","status":"publish","title_hn":"धौरहरा की भाजपा सांसद ने सिपाही को जड़ा थप्पड़, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
धौरहरा की भाजपा सांसद ने सिपाही को जड़ा थप्पड़, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहम्मदी (लखीमपुर खीरी)। हाल ही में धौरहरा से दोबारा सांसद बनीं रेखा वर्मा एक बड़े विवाद में फंस गई हैं। रविवार रात मोहम्मदी के एक अभिवादन समारोह से लौटते वक्त पसगवां सीमा पर एस्कॉर्ट गाड़ी में तैनात मोहम्मदी थाने के एक सिपाही के थप्पड़ जड़ने का उन पर आरोप लगा है। रविवार रात हुए इस मामले को अगले दिन दोपहर तक दबाए रखने के बाद जब सिपाही ने आत्मदाह की चेतावनी दी तो हड़कंप मच गया, ऐसे में पुलिस अफसरों को मामला दर्ज कराना पड़ा।
सिपाही (ड्राइवर) श्याम सिंह ने बताया कि मोहम्मदी थाने से एस्कॉर्ट के रूप में भेजी गई गाड़ी में उसके साथ दरोगा अरुण कुमार व गौरव सिंह और सिपाही पंकज राजपूत और विवेक रावत थे। कार्यक्रम निपटने के बाद सांसद को करीब 35 किलोमीटर दूर मकसूदापुर (पसगवां) स्थित अपने घर जाना था। जाते वक्त करीब 11 बजे जब काफिला करीब नौ किलोमीटर आगे पसगवां थाने के बॉर्डर पर पहुंचा तो एस्कॉर्ट कर रही टाटा सूमो गाड़ी रुक गई। वहां से पसगवां की गाड़ी को साथ लेकर जाना था, मगर वह तब तक नहीं पहुंची थी। मोहम्मदी थाने के पुलिस कर्मियों ने वहां से लौटने की अनुमति ले ली। उन्हें नमस्ते करने के बाद श्याम सिंह साथी पुलिस कर्मियों को गाड़ी में बैठाकर मोहम्मदी की ओर चल दिया। कुछ ही देर बाद सांसद की सिपाही पंकज राजपूत पर फोन कॉल पहुंची और उन्होंने गाड़ी घुमाकर लाने को कहा। श्याम सिंह के मुताबिक इस पर वे लोग गाड़ी घुमा ही रहे थे कि सांसद अपनी कार से वहां तक लौटकर आ गईं। तुरंत ही उन्होंने श्याम सिंह को बुलाया। आरोप है कि सांसद ने उसके थप्पड़ मारते हुए कहा-‘ज्यादा नेता बनते हो। सुधर जाओ, वरना जान से मरवा दूंगी।’ इतना होने के बाद सांसद अपनी कार से चली गईं।
थाने पहुंचे सिपाही ने इंस्पेक्टर को घटना बताई तो खलबली मच गई। थाने की जीडी में तस्करा डाल दिया गया। इसके बाद श्याम सिंह ने तहरीर दी तो इंस्पेक्टर ने पुलिस अधिकारियों तक मामला पहुंचा दिया। अफसर सत्तापक्ष की सांसद होने के कारण मामले को दबाने में लग गए। मीडिया के पूछने पर कुछ बोलना तो दूर जानकारी तक होने से इनकार करते रहे। फिर जब सिपाही ने आत्मदाह की चेतावनी दी और यह बात सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो सांसद रेखा वर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। इसमें थप्पड़ मारने, जान से मारने की धमकी देने और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने की धाराएं लगाई गई हैं।
विज्ञापन
सिपाही नशे की हालत में था, इसलिए उसे समझाया था कि ड्यूटी के दौरान अब कभी नशे में मत दिख जाना, वरना कार्रवाई हो जाएगी। मोहम्मदी कोतवाली पुलिस अवैध खनन आदि धंधों में लिप्त है, जिस पर मैं लगाम चाहती हूं, इसलिए पुलिस वाले उनके खिलाफ तानाबाना बुन रहे हैं। सिपाही को केवल समझाने के उद्देश्य से फटकारा था। -रेखा वर्मा, सांसद-धौरहरा