{"_id":"5cfd6532bdec2207772556df","slug":"15601103786-bareilly-news130","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्म रोटी नहीं मिली तो भिड़े बराती-घराती, निकाह रुका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गर्म रोटी नहीं मिली तो भिड़े बराती-घराती, निकाह रुका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बारादरी इलाके में रविवार को बराती और घराती गर्म रोटी के लिए आपस में भिड़ गए। एक-दूसरे पर प्लेटें फेंकने से बरात में अफरा-तफरी मच गई। कोई भी पक्ष झुकने का तैयार नहीं था। दोनों पक्षों के लोग घायल भी हो गए। काजी की भूमिका में रिटायर्ड दरोगा निकाह रुकवाकर दोनों पक्षों को थाने ले आए, जहां दोनों पक्षों में समझौता हो गया। इसके बाद काजी ने बारात घर पहुंचकर निकाह की रस्म पूरी कराई।
बारादरी क्षेत्र के एजाज नगर गौटिया में एक घर में शाम पांच बजे बारात आई। रिटायर्ड दरोगा काजी ने निकाह पढ़ना शुरू किया। थोड़ी देर बाद लोगों ने खाना भी शुरू कर दिया। बाराती पक्ष के कुछ लोग तंदूर के पास पहुंचे और गर्म रोटी की फरमाइश की। वहां पर पहले से लड़की पक्ष के कुछ लोग गर्म रोटी के लिए खड़े थे। इस पर लड़की पक्ष के लोगों ने आपत्ति की तो लड़के वालों ने बराती होने का हवाला दिया। लेकिन लड़की पक्ष के लोग पीछे हटने को तैयार नहीं हुए और गर्म रोटी पहले पाने को अड़े रहे। इसको लेकर दोनों में बहस हो गई। लोगों ने एक दूसरे के ऊपर चिकन और मटन रखी प्लेटें फेंकनी शुरू कर दी। झगड़ा शुरू होेते ही दोनों पक्षों के और लोग भी आग गए। जमकर मारपीट हुई, कई लोग घायल भी हो गए। इससे बरात घर में अफरा-तफरी मच गई। काजी ने निकाह की रस्म रोककर बीच बचाव कराना शुरू कर दिया। रिटायर्ड दरोगा होने के नाते उनकी इज्जत की लेकिन दोनों पक्ष एक-दूसरे पर कार्रवाई पर आमादा थे। वह दोनों पक्षों को थाना बारादरी ले आए, जहां पुलिस की मौजूदगी में समझौता हो गया। इसके बाद वह बरात घर पहुंचे और निकाह की रस्म पूरी कराई। बारादरी प्रभारी इंस्पेक्टर वेदप्रकाश गुप्ता ने बताया कि दोनों पक्षों में अब कोई विवाद नहीं है, समझौता नामा लिखकर दे दिया।