फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   थाने में खड़ी साइकिल किसकी... उदय की या प्रियांशु की

थाने में खड़ी साइकिल किसकी... उदय की या प्रियांशु की

Mon, 10 Jun 2019 01:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
थाने में खड़ी साइकिल किसकी... उदय की या प्रियांशु की
बरेली। प्लॉट, मकान या दुकान के मालिकाना हक को लेकर विवाद तो आपने बहुत सुने होंगे, लेकिन प्रेमनगर थाने में खड़ी एक रेंजर साइकिल इन दिनों दो परिवारों के बीच विवाद का कारण बनी हुई है। दो बच्चों से शुरू हुई ये कहानी दोनों के परिवारों तक जा पहुंची। रविवार को दोनों परिवारों के मुखिया सबूत के साथ थाने पहुंचे, लेकिन पुलिस असमंजस में है कि साइकिल आखिर किसकी है... आठवीं के उदय की या नौवीं के स्टूडेंट प्रियांशु की।
विज्ञापन

रविवार दोपहर प्रेमनगर थाने में भीड़ लगी थी। जोशीटोला निवासी शशि देवी अपने बेटे उदय को लेकर यहां आई थीं तो जाटवपुरा के नगर निगम कर्मचारी सुशील अपने बेटे प्रियांशु और परिवार लेकर खड़े थे। बीच में थाने का एक सिपाही एक रेंजर साइकिल लिए खड़ा था। विवाद की जड़ इस साइकिल पर दोनों पक्ष अपना दावा जता रहे थे। शशि देवी ने बताया कि उनके पति अब नहीं रहे। बेटे की परवरिश खुद करती हैं। इसी 26 अप्रैल को टाउनहॉल के रावलपिंडी साइकिल स्टोर से बेटे को 4500 रुपये में ये साइकिल दिलाई है। छुट्टी के दिनों में बेटा मूर्ति चौराहे के पास ऑटो पार्ट्स की दुकान पर काम सीखने गया था। वहीं से किसी ने साइकिल चोरी कर ली। तब से वो इसे खोज रहा था। शनिवार को एक लड़का साइकिल ले जाते दिखा तो उदय ने घर तक पीछा किया। इसके बाद शिकायत पर पुलिस ये साइकिल थाने ले आई। वहीं, सुशील का कहना था कि उन्होंने नौ अप्रैल को अंकित ट्रेडर्स के यहां से साइकिल खरीदी। रसीद दिखाते हुए सुशील बोले कि नौवीं कक्षा में पढ़ने वाले बेटे प्रियांशु के लिए उन्होंने 3750 रुपये मे ये साइकिल खरीदी है। इस रसीद को देख पुलिस गफलत में है, क्योंकि न्यूनतम चार हजार कीमत की साइकिल इससे कम में कैसे बेच दी गई। इंस्पेक्टर बलवीर सिंह बग्गा के निर्देश पर पुलिस ने दोनों दुकानों पर जाकर जांच की। दोनों दुकानदारों का भी ये कहना है कि साइकिल यहीं से खरीदी गई। हालांकि रसीद पर साइकिल का चेसिस नंबर न होने से जांच अटक गई है रावलपिंडी स्टोर वालों का कहना है कि थोक में वे अंकित ट्रेडर्स से ही माल खरीदते हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि पूरी तस्दीक के बाद सही स्टूडेंट को साइकिल दी जाएगी, दूसरे पक्ष पर कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed