फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   जालसाज ने खुद को मीटर रीडर बताकर 35 हजार रुपये ठगे

जालसाज ने खुद को मीटर रीडर बताकर 35 हजार रुपये ठगे

Mon, 10 Jun 2019 01:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
जालसाज ने खुद को मीटर रीडर बताकर 35 हजार रुपये ठगे
बरेली। जालसाज ने खुद को बिजली विभाग का मीटर रीडर बताकर उपभोक्ता से 35 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित को ठगे जाने की जानकारी बिजली विभाग जाने पर हुई। तहरीर किला थाने में दे दी गई है।
विज्ञापन

किला थाना क्षेत्र के स्वालेनगर मोहल्ला निवासी तसलीम के मुताबिक उनके घर के बिजली बिल में कुछ गड़बड़ी थी। कैंट थाना क्षेत्र के बुखारा निवासी एक व्यक्ति ने खुद को विद्युत विभाग कार्यालय का मीटर रीडर बताकर बिल ठीक कराने का वायदा करके 35 हजार रुपये ले लिए। तसलीम के रसीद मांगने पर आरोपी ने रुपये साहब को दे देने का बहाना किया। इंतजार करने के बाद तसलीम ने बिजली विभाग जाकर अपना बिल जमा करने के बारे में पूछा। तब उन्हें रुपये ठगे जाने का पता चला। कुछ कर्मचारियों ने बताया कि जालसाज खुद को विभाग का कर्मचारी बताकर लोगों से ठगी करता है। तसलीम ने आरोपी से अपने रुपये मांगे तो आज कल करके टालता रहा। परेशान होकर तसलीम ने किला थाने जाकर तहरीर दे दी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed