{"_id":"5cfd6504bdec2207485808c3","slug":"15601103336-bareilly-news61","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरूनगला बीडीए कॉलोनी के दो घरों से नकदी, जेवर ले गए चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हरूनगला बीडीए कॉलोनी के दो घरों से नकदी, जेवर ले गए चोर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बारादरी इलाके की हरूनगला बीडीए कॉलोनी में दो घरों के ताले तोड़कर चोर नकदी और जेवर उड़ा ले गए। पुलिस ने मौका मुआयना किया। तहरीर दे दी गई है।
कर्मचारी भविष्य निधि कार्यालय में कर्मचारी ओमप्रकाश का घर हरूनगला बीडीए कॉलोनी में है। ओमप्रकाश के मुताबिक वह 27 मई को पैतृक घर कानपुर गए थे। उनके घर पर ताला पड़ा था। शनिवार सुबह जागने पर पड़ोसी ने उनके घर का दरवाजा खुला देखा। आवाज देने पर जवाब नहीं मिला तो पीछे नकटिया नदी की तरफ गए। उन्होंने देखा मकान का पीछे का दरवाजा खुला है, घर के अंदर सामान फैला हुआ था। पड़ोसी ने फोन से सूचना ओमप्रकाश को दी, शनिवार देर शाम वह घर पहुंचे। ओमप्रकाश के मुताबिक चोर घर में रखे दस हजार रुपये, साड़ियां, एक जोड़ी पायल आदि ले गए थे। सूचना देने पर रविवार सुबह पुलिस ने मौका मुआयना किया।
भारतीय स्टेट बैंक कर्मचारी मोनू गुप्ता का पैतृक मकान गणेशनगर में है। उन्होंने हरूनगला बीडीए कॉलोनी में रिटायर्ड टीचर दुर्गाचरण गंगवार का मकान किराए पर ले रखा है। मोनू के मुताबिक पिछले दो सप्ताह से वह रात को गणेशनगर वाले मकान पर रुक रहे थे। शनिवार को हरूनगला बीडीए कॉलोनी पहुंचे तो उनके घर के मुख्यद्वार पर ताला पड़ा था, लेकिन अंदर के ताले टूटे हुए थे। घर में रखे करीब 65 हजार के जेवर और सामान गायब था। मकान मालिक दुर्गाचरण गंगवार के बेटे डॉ. प्रेमपाल शहर के एक निजी अस्पताल में डॉक्टर हैं। चोरों ने उनके कमरे का ताला भी तोड़ा। वहां सामान भारी होने की वजह से उसे नहीं लेजा पाए। मोनू ने बताया कि उनके सूचना देने पर रुहेलखंड चौकी पुलिस ने मौका मुआयना भी किया। तहरीर दे दी गई है।