फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   मझोला के लोगों पर एक और एफआईआर

मझोला के लोगों पर एक और एफआईआर

Thu, 30 May 2019 01:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
मझोला के लोगों पर एक और एफआईआर
बरेली। शहर के निजी अस्पताल में हुई पीलीभीत के मझोला निवासी सीमेंट सरिया व्यापारी अमित अग्रवाल की मौत के बाद उनके परिवार पर एक और मुकदमा थोप दिया गया है। पीलीभीत के भाजपा नेता के साथ कोतवाली आए अमित के भाई कपिल अग्रवाल ने कोतवाल से इस मामले में नाराजगी जताई।
विज्ञापन

कपिल ने बताया कि अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ उनकी तहरीर को पुलिस से लेकर सीएमओ तक जांच के नाम पर लटकाए पड़े हैं। जबकि दस दिन पहले उन्हें डीआईजी और सीएमओ ने खुद मिलने बुलाया था। वे लोग मझोला के व्यापारियों के साथ बस से आए। अस्पताल में सीएमओ से मुलाकात की और कोई प्रदर्शन नहीं किया। बाद में पता लगा कि कोतवाली पुलिस ने नई रिपोर्ट लिख ली। उन्होंने कोतवाल पंकज वर्मा से पूछा कि हमारी रिपोर्ट आप कब लिखेंगे? इस पर कोतवाल ने अधिकारियों के आदेश का इंतजार करने की बात कही। कोतवाल का कहना था कि आचार संहिता के दिनों में विधि विरुद्ध जमाव की वजह से उन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट लिखनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed