फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   आढ़ती हत्याकांड- पुलिस छानती रह गई खाक.. आरोपी भाग गया

आढ़ती हत्याकांड- पुलिस छानती रह गई खाक.. आरोपी भाग गया

Thu, 30 May 2019 01:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2019 01:32 AM IST
विज्ञापन
आढ़ती हत्याकांड- पुलिस छानती रह गई खाक.. आरोपी भाग गया
बरेली। डीडीपुरम में आढ़ती राजकुमार कपूर की हत्या और व्यापारी अर्पित ऐरन से लूट में शामिल रहा तीसरा आरोपी ब्रृजेश परिवार समेत भाग गया है। उसकी तलाश में क्राइम ब्रांच इधर-उधर खाक छान रही है, जबकि वारदात के बाद वो ससुराल में ही था।
विज्ञापन

22 मई 2019 की शाम डीडीपुरम में मॉडल शॉप के सामने गोपाल भोग आटा ब्रांड के मालिक और कीर्ति नगर निवासी अर्पित ऐरन से बैग लूटने की कोशिश की गई थी। बदमाशों को पकड़ने की कोशिश में राजेंद्र नगर के आढ़ती राजकुमार कपूर उर्फ राजू को गोली मार दी गई थी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। मंगलवार को क्राइम ब्रांच और प्रेमनगर पुलिस ने दो बदमाशों को पकड़ने के बाद वारदात का खुलासा कर आरोपी शाहजहांपुर के खुदागंज थाना क्षेत्र के पहाड़पुर निवासी रमेश, उसके बेटे राजेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, लेकिन तीसरा आरोपी रमेश का बेटा बृजेश अभी भी पकड़ से दूर है। वारदात के बाद भागते समय किसी ने ईंट फेंककर मारी थी, जो बृजेश के सिर में लगीथी। जख्मी होने के बाद बृजेश अपनी ससुराल रामपुर में रहकर इलाज करा रहा था। क्राइम ब्रांच को जबतक भनक लगी.. वो पत्नी समेत भाग चुका था। बुधवार को बृजेश की अन्य रिश्तेदारियों में दबिश दी गई, लेकिन वो नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed